scriptशपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, इन दलों के नेता होंगे मंच पर | Grand alliance to display strenth during Bhupesh oath-taking ceremony | Patrika News
रायपुर

शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, इन दलों के नेता होंगे मंच पर

अब कांग्रेस का फोकस 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। यही कारण है कि मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया जा रहा है।

रायपुरDec 17, 2018 / 03:59 pm

Ashish Gupta

grand alliance

तेज रफ्तार कार दुकान को टक्कर मारते हुए घर में घुसी, 6 जवान घायल

रायपुर. भूपेश बघेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं और कृषक पृष्ठभूमि के हैं। चुनाव में उतरने से पहले ही कांग्रेस नेतृत्व तय कर चुका था कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री इसी वर्ग का होगा। प्रदेश कांग्रेस के चार शीर्ष नेताओं में तीन इसी वर्ग से आते हैं। उलझन बस तीनों में से एक के नाम पर बिना दो अन्य को नाराज किए सहमति बनाने की थी।
केंद्रीय पर्यवेक्षक और लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बराबर के लोगों में से एक का चुनाव करना सबसे मुश्किल काम होता है। यही मुश्किल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने थी। अंतत: भूपेश के नाम पर मुहर लगाकर राहुल ने लोकसभा चुनाव की फिल्डिंग के लिए अपना मोहरा आगे बढ़ा दिया है।
राजनीतिक समीक्षक भी मानते हैं कि लोकसभा चुनाव तक इस भारी जनादेश को थामे रखना भूपेश के सामने असली चुनौती होगी। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच के गौतम बंद्योपाध्याय ने कहा, जनता ने जो जनादेश दिया है वह किसी मुख्यमंत्री अथवा प्रदेश इकाई को नहीं दिया है। यह जनादेश कांग्रेस पार्टी को मिला है। अब कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ को तमाम चुनौतियों के बीच आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

यहां भी शक्ति प्रदर्शन
शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर तमाम दलों के नेता विराजमान रहेंगे। कांग्रेस के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी यहां आएंगे। आगामी चुनाव को देखते हुए शक्ति प्रदर्शन होगा।

इन दलों के नेता होंगे एक मंच पर…
शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल सेक्यूलर, तेलगूदेशम पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल, आरजेडी, नेशनल कांफ्रेंस, डीएमके, झारखण्ड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय लोकदल, जेएमएम, आम आदमी पार्टी, आरएसपी, आइयूएमएल, तेलंगाना जनसमिति, एआइयूडीएफ, स्वाभिमानी पक्ष सहित अन्य कुछ दलों के नेता आ रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव पर फोकस
कांग्रेस ने 5 में से 3 राज्यों में सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। इससे पहले कर्नाटन में गठबंधन सरकार बनाई। अब कांग्रेस का फोकस 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। यही कारण है कि मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया जा रहा है।

भूपेश ने खुद किया सभी को फोन
विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को फोन कर सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित महागठबंधन के कई नेताओं को आमंत्रित कर शपथ ग्रहण में शामिल होने का निवेदन किया है।

Home / Raipur / शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगा महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, इन दलों के नेता होंगे मंच पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो