scriptआज घर-घर जाकर महिलाएं खाएंगी करू भात, बाजारों में करेला बिक रहा दोगुने रेट पर | Haritalika Teej special story Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

आज घर-घर जाकर महिलाएं खाएंगी करू भात, बाजारों में करेला बिक रहा दोगुने रेट पर

आज देर शाम तक महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर करू भात की रस्म निभाएंगी

रायपुरSep 11, 2018 / 12:20 pm

Deepak Sahu

teej

आज घर-घर जाकर महिलाएं खाएंगी करू भात, बाजारों में करेला बिक रहा दोगुने रेट पर

रायपुर. भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि बुधवार को है, जिसे हरितालिका व्रत कहा जाता है। इस तिथि पर सुहागवती महिलाएं और युवतीयां निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती का पूजन करेंगी। सुहागिनें पति की लम्बी उम्र की कामना करेंगी तो युवतीयां अच्छे पति के लिए व्रत करेंगी। इस व्रत के के महत्व को देखते हुए लोग इसकी तैयारियों मेें जुट जाते हैं। इसमें महिलाएं तीजा मनाने अपने-अपने साधनों बसों और ट्रेन से अपने मायके पहुंच रही हैं।

हरितालिका व्रत के लिए आज मंगलवार को करू भात खाएंगी। इसके दूसरे दिन 24 घंटे के निर्जला व्रत करेंगी। सोलह श्रृंगार में भगवान शिव का पूजन कर कथा सुनेंगी। आज देर शाम तक महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर करू भात की रस्म निभाएंगी। दूसरी ओर भारत बंद के कारण खरीदारी न कर पाने से लोग उदास रहे पर शाम को बाजार खुलते ही तिजहारिन महिलाओं की रौनक बाजारों में देखने को मिली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो