scriptलंदन वाले ओके, अब थाईलैंड समेत दूसरे देशों से आने वालों पर विभाग की नजर | Health department monitoring over people come from Thailand, Malesia | Patrika News
रायपुर

लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड समेत दूसरे देशों से आने वालों पर विभाग की नजर

छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज लंदन से ही लौटा था। उसके बाद अब तक मिले 9 में से 5 पॉजिटिव लंदन वाले हैं।

रायपुरApr 02, 2020 / 09:12 pm

Ashish Gupta

raipur_airport.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को मिला पहला कोरोना (COVID-19) पॉजिटिव मरीज लंदन से ही लौटा था। उसके बाद अब तक मिले 9 में से 5 पॉजिटिव लंदन वाले हैं। सभी वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मगर कोरोना वायरस के डर से ये अपने वतन आ गए। लंदन वालों में लगातार हो रही वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इन सभी की सूची बनवाई और सैंपलिंग करवाई।
रिपोर्ट के मुताबिक लंदन से लौटने वाले सभी सुरक्षित हैं। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। बावजूद इसके इन्हें आदेशित किया गया है कि सभी को 28 दिन के होम क्वारंटाइन के आदेश का पालन करना है। अब विभाग का अगला लक्ष्य थाईलैंड, मलेशिया, सऊदी अरब और अमेरिका से वापसी करने वाले लोगों की जांच करवाना है।
विभाग ने सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विदेश आने वालों की सूची दे दी है, ताकि खासकर इन लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़ का कहना है कि 29 फरवरी के बाद विदेश से लौटने वाले हर व्यक्ति की जांच के निर्देश दिए हैं, सभी को क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह से हम चरणबद्ध तरीके से वायरस को खत्म कर सकते हैं।

इन देशों से लौटे लोग निगरानी में
चीन, जापान, इटली, साउथ कोरिया, फ्रांस, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और ईरान शामिल हैं। बाद में यूके भी जोड़ा गया।

डोर टू डोर सर्वे में मिल रही सफलता
सरकार वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे करवा रही है। ताकि विदेश से आने वाले अगर छिपे हैं तो उन्हें ढूंढकर निकाला जा सके। ऐसे कई लोगों की पहचान हुई है। जागरूक स्थानीय निवासी स्वास्थ्य टीम की मदद कर रहे हैं। लोग खुद से 104 में में जानकारी दे रहे हैं।

Home / Raipur / लंदन वाले ओके, अब थाईलैंड समेत दूसरे देशों से आने वालों पर विभाग की नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो