scriptहरियाणा हॉकी इलेवन ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को रोमांचक मैच में 5-3 से हराया | Hockey : Haryana beat Sports College Lucknow 5-3 in a thrilling match | Patrika News

हरियाणा हॉकी इलेवन ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को रोमांचक मैच में 5-3 से हराया

locationरायपुरPublished: Feb 18, 2020 01:46:36 am

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

78वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
हरियाणा इलेवन के अंकुश काला मैन ऑफ द मैच

cgnews

हरियाणा हॉकी इलेवन ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को रोमांचक मैच में 5-3 से हराया

रायपुर. 78वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हरियाणा इलेवन ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 5-3 गोल से पराजित करते हुए अपना विजय अभियान प्रारंभ किया।

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने राजनांदगांव इलेवन को 9-0 गोल से हराया
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश की ख्यातिनाम टीम हरियाणा इलेवन और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच संघर्षपूर्ण व रोमांचक मुकाबला हुआ। खेल के 12वें व 19वें मिनट में हरियाणा के अंकुश काला ने 2 मैदानी गोल व 20वें मिनट में शाहिल शर्मा ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 28वें मिनट में लखनऊ के जाहिद खान ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। इसके तुरंत बाद ही 29वें मिनट में हरियाणा के दीपक व 32वें मिनट में शाहिल शर्मा ने एक के बाद एक 2 और गोल कर हरियाणा को 5-1 से आगे कर दिया।

राजनांदगांव हॉकी इलेवन की सिकंदराबाद पर 4-1 से धमाकेदार जीत

मैच के अंतिम क्वार्टर में 53वें मिनट में लखनऊ के अजय यादव व 57वें मिनट में सौरव आनंद ने गोल ने किया, लेकिन वे हार को नहीं टाल सके। इस तरह हरियाणा इलेवन ने यह मैच 5-3 से जीत लिया। हरियाणा इलेवन के अंकुश काला को राजेश जैन सीए द्वारा प्रदत्त मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो