scriptमध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने राजनांदगांव इलेवन को 9-0 गोल से हराया | Hockey : Madhya Pradesh Academy defeated Rajnandgaon by 9-0 goals | Patrika News
रायपुर

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने राजनांदगांव इलेवन को 9-0 गोल से हराया

78वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सुंदराम रजावत मैन ऑफ द मैच

रायपुरFeb 17, 2020 / 10:32 pm

Anupam Rajvaidya

cgnews

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी और राजनांदगांव हॉकी इलेवन के बीच खेले गए मैच का दृश्य।

रायपुर. 78वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को मेजबान राजनांदगांव हॉकी इलेवन को अपने दूसरे मैच में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के हाथों 9-0 गोल से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

राजनांदगांव हॉकी इलेवन की सिकंदराबाद पर 4-1 से धमाकेदार जीत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान राजनांदगांव हॉकी इलेवन और मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के बीच मैच खेला गया। मध्यप्रदेश ने पहले ही क्वार्टर के 7वें व 13वें मिनट में हिमांशु सैनिक के 2 गोल और 11वें मिनट में सुंदराम रजावत के मैदानी गोल के जरिए 3-0 गोल की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भी मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने तालमेल बनाए रखा और 19वें व 21वें मिनट में सुंदराम रजावत के 2 गोल और 28वें व 30वें मिनट में दीपक कुमार के 2 मैदानी गोल की बदौलत 7-0 से अपनी टीम को आगे कर लिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं थी।

मोदी को डंडे मारने वाले राहुल गांधी के बयान का सीएम भूपेश बघेल ने किया समर्थन

चौथे क्वार्टर में मध्यप्रदेश के मुदस्सर कुरैशी ने 48वें मिनट और सुंदराम रजावत ने 51वें मिनट में मैदानी गोल करते हुए 9-0 से मेजबान राजनांदगांव इलेवन पर जीत प्राप्त कर ली। इस मैच में मध्यप्रदेश के सुंदराम रजावत ने अपनी टीम के लिए 5 गोल किए। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सुंदराम रजावत को राजेश जैन सीए द्वारा प्रदत्त मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Home / Raipur / मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ने राजनांदगांव इलेवन को 9-0 गोल से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो