scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल | Horoscope Today 10 May Aaj Ka Rshifal Aaj Ka Rashifal Iin Hindi 2021 | Patrika News
रायपुर

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

10 May Rashifal Today in Hindi: 2021 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2021 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.

रायपुरMay 10, 2021 / 10:43 am

Ashish Gupta

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 10 May 2021

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

रायपुर। 10 May 2021 को बैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। इस दिन अश्वनी नामक नक्षत्र रहेगा। मेष राशि में चंद्रमा विद्यमान रहेंगे। दिशाशूल की स्थिति पूर्व दिशा में होगी। इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा करना नुकसानदायी साबित होगा। अगर किसी कारणवश पूर्व दिशा की यात्रा करना अति आवश्यक हो दर्पण में अपना चेहरा देखकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। राहु काल सुबह 7.30 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ, मांगलिक या नया कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, राहु काल का निर्णय क्षेत्र के पंचांग के अनुसार कर सकते हैं, क्योंकि राहु काल कई स्थानों पर माना जाता है और कई स्थानों पर नहीं माना जाता है।
दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि, चंद्रमा मेष राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, बुध ग्रह वृषभ राशि, देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि, शुक्र ग्रह वृषभ राशि, शनि देव मकर राशि, राहु वृषभ, केतु वृश्चिक राशि में विराजित रहेंगे। इस दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन ये छह राशियां सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशि के लोगों के लिए दिन लाभ प्रद साबित होगा। धन लाभ के साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति तथा प्रगति के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

आज का 10 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
स्थायी संपत्ति, प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेगी। घर के बदलाव संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा होगी। रुके और अटके हुए काम पूरे होंगे। अधिकतर समय मनोरंजन तथा परिवार के साथ मौज मस्ती गतिविधियों में व्यतीत होगा।
उपाय – मां दुर्गा के मंदिर में लाल फल चढ़ाना दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 08 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। आपके अंदर चल रही कई गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति बढ़ता विश्वास भी मानसिक सुख और शांति प्रदान करेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली बात को लेकर वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। इसलिए किसी भी बात को ज्यादा तूल न दें।
उपाय – मिश्री या कोई भी मीठी वस्तु खाकर घर से निकलने से दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – गुलाबी

आज का 10 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
घर में रिश्तेदारों या मेहमानों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्रयास करेंगे। युवाओं को आपसी वार्तालाप से किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। बच्चों पर कठोर नियंत्रण न रखकर मित्रवत व्यवहार रखें, इससे बच्चे आसानी से अपनी समस्या शेयर कर पाएंगे।
उपाय – हरी सब्जी का दान करना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – आसमानी

आज का 10 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मनोरंजन और हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। हल्का-फुल्का आराम करने का अवसर भी मिलेगा। ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। जरूरत संबंधी कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि जाहिर करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। घर के किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना। है। किसी पर आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह से खोजबीन जरूर कर लें और वस्तुओं को संभाल कर रखें। ऑफिस के कुछ कामों को करने के लिए घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
उपाय – भगवान गणेश के मंदिर में लड्डू चढ़ाएंगे तो दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 10 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पारिवारिक सदस्यों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के पूर्ण समपर्ण भाव रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में महत्वपूर्ण योगदान होने की वजह से सम्मानित होंगे। कोई आर्थिक परेशानी होने की वजह से मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कभी-कभी आपके विचारों में अहम या संकीर्णता परिवार के लोगों के परेशानी का कारण बन सकती है। इसीलिए अपने व्यवहार व विचारों में लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक होगा।
उपाय – लौंग या इलायची खाकर घर से बाहर निकलने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 3
भाग्यशाली रंग – केसरिया

आज का 10 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी समाजसेवी संस्था में विशेष योगदान रहेगा, जिस कारण आपको मान-सम्मान और यश भी प्राप्त होगा। आपके व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारु रूप से सम्पन्न होते जाएंगे। आपके अटके और रुके हुए काम भी पूर्ण हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता। अचानक कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिसका बहुत दिनों से इंतजार था। इस कारण परिवार में अच्छी खुशियां प्राप्त होंगी। किसी अनजान व्यक्ति के विवाद में बिल्कुल भी न पड़ें, क्योंकि उसके कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
उपाय – कोई भी मीठी वस्तु खाकर घर से बाहर निकलने से दिन शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 8
भाग्यशाली रंग – नीला

आज का 10 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज किसी भी गतिविधि में दिल की जगह दिमाग का इस्तेमाल करना आपके अधिक फायदेमंद साबित होगा। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और लाभदायक चर्चा होगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिसका असर परिवार की व्यवस्था को खराब कर सकता है। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखने के लिए पाजिटिविटी बहुत आवश्यक होगी। सकारात्मक लोगों के साथ चर्चा करेंगे तो निश्चय ही स्वभाव में सकारात्मक नजरिया महसूस होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में कोई भी फल चढ़ाना शुभ फलदायी होगा।
भाग्यशाली अंक – 6
भाग्यशाली रंग – सफेद

आज का 10 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपके जीवन को सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। बच्चे भी अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। परन्तु तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारवारिक व्यक्तियों का सहयोग आपको चिंता से मुक्त रखेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ होगा। नए काम की योजना बनाएंगे। अटके हुए काम में सुधार होगा।
उपाय – घर से निकलते समय किसी गरीब को दूध या दही का दान करना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 9
भाग्यशाली रंग – लाल

आज का 10 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े मित्र आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनके साथ लाभदायक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। समय का भरपूर लाभ उठाए। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी को शामिल न करें। कोई आपकी गतिविधियों का गलत फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों की गतिविधियों तथा उनकी संगत पर नजर रखना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर में केसर या हल्दी चढ़ाएंगे तो दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 2
भाग्यशाली रंग – पीला

आज का 10 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामाजिक कार्यकर्तों के साथ उनकी गतिविधियों में पूरा सहयोग करना महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कराएगा। आपके व्यक्तित्व के सामने विरोधी परास्त हो जाएंगे। कहीं से कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे परिवार में खुशियों का माहौल होगा। कोई भी योजना बनाने से पहले पुनर्विचार करना बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – हनुमान जी के मंदिर में नारियल चढ़ाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 5
भाग्यशाली रंग – हरा

आज का 10 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अधिकतम समय घर के अटके और रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। स्थायी संपत्ति, भूमि, भवन और वाहन संबंधी कार्य भी सम्पन्न होंगे। घर परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। शुभ और मांगलिक कार्य को लेकर मन में विचार चलते रहेंगे, जिनके विषय भी कार्य संपन्न करेंगे। संतान संबंधी कोई चिंता परेशान करेगी। कोई खुशखबरी ऐसी मिलने वाली है, जिससे चिंताएं लगभग समाप्त हो जाएंगी।
उपाय – भगवान शकंर के मंदिर में काले तिल चढ़ाएंगे तो दिन शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 7
भाग्यशाली रंग – जामुनी

आज का 10 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका ज्यादातर समय पारिवारिक लोगों के साथ व्यतीत होगा। घर की सुख – सुविधा कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। अधिक समय क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। रुके हुए कार्य परिवार के सहयोग से पूर्ण हो जाएंगे। भावनात्मक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। जिद या शंकालु प्रवृत्ति को बदलना चाहिए। व्यवहार में थोड़ा-सा लचीलापन बहुत आवश्यक होगा।
उपाय – पक्षियों को दाना खिलाना शुभ फलदायी साबित होगा।
भाग्यशाली अंक – 1
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज

Home / Raipur / Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो