scriptआपके रसोई गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह कर सकते हैं चेक | How To Check LPG Cylinder Expiry Date | Patrika News
रायपुर

आपके रसोई गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह कर सकते हैं चेक

हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको इस बारे में पता है कि गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

रायपुरAug 14, 2022 / 12:13 pm

Mansee Sahu

gas.jpg

रायपुर। आज के समय में खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करना आम बात है। बल्कि अब तो उज्ज्वला योजना के तहत खुद सरकार रसोई गैस सिलेंडर बाटती है। पर क्या आपको इसकी जानकारी हैं की रसोई गैस की भी एक्सपायरी डेट होती है? जी बिलकुल ठीक पढ़ा आपने रसोई गैस की एक्सपायरी डेट होती है। गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट उसी पर अंकित होती है।

अगर आप एक्सपायर हुए गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं। इस स्थिति में आपके गैस सिलेंडर के फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपके साथ कोई दूसरी बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय आपको उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं।

गैस सिलेंडर की तीनों पट्टियों में उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यहां आपको गैस सिलेंडर के वजन से लेकर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा।

आप अपने गैस सिलेंडर की पट्टी पर A-23, B-23, C-24 लिखा हुआ जरूर देखा होगा। गैस सिलेंडर की पट्टी पर लिखे ये नंबर ही उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

गैस सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट्स इन महीनों को दर्शाते हैं –
A – जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।
B – अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।
C – जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।
D – अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।

वहीं इन अल्फाबेट के आगे जो अंक लिखे होते हैं। वह साल को प्रदर्शित करने का काम करते हैं। अगर आपके गैस सिलेंडर पर B-23 लिखा है। इस स्थिति में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2023 में अप्रैल से जून महीने के बीच एक्सपायर होगा। इस तरह आप आसानी से अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट को चेक कर सकते हैं।

Home / Raipur / आपके रसोई गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, इस तरह कर सकते हैं चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो