scriptमानव तस्करी : चेन्नई ले जाई जा रही 22 लड़कियां बरामद | Human trafficking: 22 girls taken to Chennai found | Patrika News
रायपुर

मानव तस्करी : चेन्नई ले जाई जा रही 22 लड़कियां बरामद

सखी सेंटर की सुमन द्विवेदी ने बताया कि चार बजे शाम को एक सिपाही ने सूचना दिया कि एक बस से कुछ लड़कियों को ले जाया जा रहा है। फिलहाल लड़कियां एक होटल में हैं।

रायपुरOct 14, 2020 / 07:26 pm

bhemendra yadav

01_2.jpg
अंबिकापुर. अंबिकापुर के बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास रिंगरोड में एक बस में जांजगीर सहित सरगुजा, बलरामपुर सहित कई जिलों की 22 लड़कियों को काम कराने चेन्नई लेकर जा रही बस को पुलिस ने सखी सेंटर की सजगता से जब्त कर लिया है। इसमें कई नाबालिग लडकियां भी हैं।
सखी सेंटर की सुमन द्विवेदी ने बताया कि चार बजे शाम को एक सिपाही ने सूचना दिया कि एक बस से कुछ लड़कियों को ले जाया जा रहा है। फिलहाल लड़कियां एक होटल में हैं। बस के तमिलनाडु नम्बर होने पर सिपाही को मानव तस्करी का शक हुआ था। इसके बाद सेंटर की सुमन द्विवेदी ने इसकी जानकारी एसपी को दी और लड़कियों को इसके बाद गंगापुर संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। बस चालक को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
बताया गया है कि लड़कियां चेन्नई में लॉकडाउन से पहले किसी फैक्ट्री में काम करती थीं। अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी ने फिर से बस भेजी थी। सखी सेंटर में बुधवार को लड़कियों से बातकर उनके परिजनों को जानकारी दी जाएगी और उन्हें घर भेजा जाएगा।

Home / Raipur / मानव तस्करी : चेन्नई ले जाई जा रही 22 लड़कियां बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो