यह भी पढ़ें: जिसके लिए पति को छोड़ा अब प्रेमी ने भी मुंह मोड़ा, पीड़िता ने थाने में की शिकायत, FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी दोंदेखुर्द में लोमश कोसले अपनी पत्नी अनीता के साथ रहता है। शनिवार की रात करीब 8 बजे अनिता ने अपने पति लोमश पर दूसरी युवती से बातचीत करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लोमश ने झूठा आरोप नहीं लगाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। और झगड़ा बढ़ गया।यह भी पढ़ें: सौतेले भाई की मुंहबोली साली के साथ मिलकर हत्या की सुपारी देने वाला गिरफ्तार
सास की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज
लोमश बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मां सरोखा विधानसभा थाने पहुंची और अपनी बहू के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने सरोखा की शिकायत पर लोमश की पत्नी अनिता के खिलाफ धारा 294, 506 और 323 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।