scriptपत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया पति ने तो बोला- दे दो 10 लाख फिर करो अपने मन की | Husband caught wife with boyfriend in chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया पति ने तो बोला- दे दो 10 लाख फिर करो अपने मन की

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पति ने कर लिया 10 लाख की डील

रायपुरSep 11, 2018 / 01:58 pm

Deepak Sahu

crime news

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया पति ने तो कहा – दे दो 10 लाख फिर करो अपने मन की

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है जिसमे पति ने कभी नहीं सोचा होगा की अपनी उसके पीठ पीछे ऐसा काम करेगी । दरअसल, एक युवक को शादीशुदा महिला से प्यार हो गया था। इस बीच महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुप-छुपकर मिलने लगी थी और इसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। पत्नी को हमेशा बाहर जाते देख पति को शक होने लगा था।

अचानक एक पति को दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात पता चली तो पत्नी को घर से निकाल दिया। इससे पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के घर चले गई और पति भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर पत्नी को हमेशा रखने की मांग को लेकर 10 लाख की डील कर किया। इस बात से बॉयफ्रेंड ने भी हां कहते हुए डील के लिए मान गया। इसके बाद पत्नी को लेकर थाने पहुंच गया और बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। जब पुलिस बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने भी पति के खिलाफ 10 लाख की मांग को लेकर अपराध दर्ज करा दिया।

यह मामला मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम ओखर की है। कोतवाली पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय एक महिला का चकरभाठा बोदरी निवासी ईश्वर रजक पिता रामफल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी महिला के पति विमल रजक को हुई तो उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर महिला ईश्वर के घर चली गई। उसके पीछे महिला का भी ईश्वर के घर पहुंचा। उसने पत्नी से अवैध संबंध के मामले में समझौता करने के बदले 10 लाख रुपए की मांग रखी। ईश्वर ने विमल से समझौता कर लिया था।

इस बीच रविवार को विमल अपनी पत्नी को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और ईश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। ईश्वर के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया। एफआईआर की जानकारी मिलने पर ईश्वर भी कोतवाली थाने पहुंचा और विमल पर भयादोहन कर 10 लाख रुपए की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने विमल के खिलाफ धारा 294, 506, 384 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Home / Raipur / पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया पति ने तो बोला- दे दो 10 लाख फिर करो अपने मन की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो