scriptसोते हुए दम्पति को सांप ने काटा, तो गुस्से में पीट-पीट कर लगा दी आग | Husband Wife Bitten Beaten To Death In Anger And Set Fire | Patrika News
रायपुर

सोते हुए दम्पति को सांप ने काटा, तो गुस्से में पीट-पीट कर लगा दी आग

बताया जा रहा है की पति राजकुमार और पत्नी राजकुमारी गहरी नींद में थे तभी राजकुमारी को एहसास हुआ की उसे किसी कीड़े ने काटा है। आहट पाकर राजकुमार भी उठ गया।

रायपुरAug 09, 2022 / 06:31 pm

Mansee Sahu

FILE photo
कोरबा। प्रदेश के कोरबा में एक दंपत्ति को रात को सोते वक्त करैत सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद पति पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना कोरबा शहर से सटे दादर गांव की है। बताया जा रहा है की दंपत्ति गहरे नींद में थे तभी राजकुमारी को एहसास हुआ की उसे किसी कीड़े ने काटा है। वह तुरंत बिस्तर से उठ खड़ी हुई। आहट पाकर राजकुमार भी उठ गया।
गुस्से में पीट-पीट कर मार डाला
तभी राजकुमार हाथ में भी सांप ने काट लिया। इस पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने करैत को वहीं डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और उसमें आग लगा दी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज ICU में चल रहा है।
sna.jpg
लगातार हो रही प्रदेश में सर्पदंश की घटनाएं
बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी 11 दिन पहले सांप काटने से जांजगीर-चांपा के एक लड़के की मौत हो गई थी। बिलासपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मृतक आर्यन यादव पामगढ़ के डोंगाकोहरौद का रहने वाला था।महासमुंद के सरायपाली में भी सांप काटने से 2 साल की बच्ची की मौत करीब महीनेभर पहले हो गई थी। खेलते समय सांप ने उसे काट लिया था। बच्ची ग्राम जंगलबेड़ा की रहने वाली थी। जुलाई महीने के 12 दिन में महासमुंद जिले में 9 लोगों को सांप ने काट लिया। इससे कई लोगों की जान भी चली गई।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सांप के काटने से 20 दिन पहले भाई-बहन सहित 3 बच्चों की मौत हो गई थी। भाई-बहन को सांप ने डसा, तो परिजन झाड़-फूंक में उलझे रहे। इस दौरान 8 साल की बच्ची अन्नू की मौत हुई। इसके बाद भी परिजन 11 साल के बेटे लोकेश को अस्पताल ले जाने की जगह डॉक्टर के पास से घर ले आए। उसने भी झाड़-फूंक के दौरान दम तोड़ दिया।

Home / Raipur / सोते हुए दम्पति को सांप ने काटा, तो गुस्से में पीट-पीट कर लगा दी आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो