शनिश्चरी अमावस्या के दिन सुबह उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर सरसों के तेल से मालिश करें। इस दिन शनिमंदिर में जाएं और वहां जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें, इससे आपको शनिदेव का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
इन उपायों को करने से शनि देव का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
रायपुर•May 04, 2019 / 12:10 am•
Deepak Sahu
अगर अमावस्या शनिवार के दिन करेंगे ये काम तो बरसेगी शनिदेव की कृपा
रायपुर. वैशाख मास की अमावस्या 4 मई यानि कल है, इस बार अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है इसलिए ये अमावस्या शनि या शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी। पौराणिक शास्त्रों में शनिश्चरी अमावस्या का बहुत महत्व बताया गया है, इस दिन अगर शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाएं तो ये बहुत ही कारगर सिद्ध होते हैं। इन उपायों को करने से शनि देव का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन किन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा हमेशा व्यक्ति पर बनी रहती है…