scriptट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण, 20 पर कार्रवाई 30 को चेतावनी देकर छोड़ा | Illegal construction in Transport Nagar, action on 20, warning 30 left | Patrika News
रायपुर

ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण, 20 पर कार्रवाई 30 को चेतावनी देकर छोड़ा

– परसदा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले कई वर्षों से अवैध निर्माण होने से यहां सड़क पर करीब 50 से अधिक लोगों ने गुमटियां और स्थायी ठेले खोल लिए थे।

रायपुरNov 27, 2020 / 07:14 pm

CG Desk

अवैध निर्माण

अवैध निर्माण को नगर निगम और प्रशासन ने तोड़ा

बिलासपुर. नगर निगम द्वारा बसाए गए ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ पिछले दो दिनों में निगम के अतिक्रमण दस्ते ने 20 लोगों की गुमटियों और ठेलों को हटाया। वहीं 30 लोगों के खिलाफ बिना कार्रवाई की अमले ने चेतावनी दी और लौट आए।
परसदा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले कई वर्षों से अवैध निर्माण होने से यहां सड़क पर करीब 50 से अधिक लोगों ने गुमटियां और स्थायी ठेले खोल लिए थे। निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय के आदेश पर बुधवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने ट्रांसपोर्ट नगर से करीब 20 लोगों की दुकानें हटवाईं। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। गहमागहमी के बीच निगम के अतिक्रमण दस्ते ने 30 अवैध दुकान दारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और लौट गए।
करीब 20 अवैध कब्जा धारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। बचे दुकानदारों को 2 दिनों में हटने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
प्रमील शर्मा , प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो