scriptद्रोणिका के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी | IMD Rainfall warning for Many districts of Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

द्रोणिका के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

IMD Rainfall warning in Chhattisgarh: आगामी 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

रायपुरMay 13, 2021 / 12:38 pm

Ashish Gupta

IMD Rainfall warning in Chhattisgarh
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के चारों ओर द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से बुधवार शाम शहर में तेज आंधी चली। अंधड़ के साथ बारिश के बीच शहर के कई पेड़ उखड़ गए। कई दुकानों के बैनर और बोर्ड भी उड़ गए। मौसम विभाग ने इस अंधड़ और बारिश का कारण प्रदेश के चारों और आसमान में द्रोणिका के प्रभाव और चक्रिय चक्रवात को बताया है। आगामी 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश (Rainfall Waring), आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह से मौसम के बदलाव के साथ तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार सुबह तेज धूप के साथ सुबह हुई। दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस से लोग हलाकान रहे। शाम होते ही अचानक अंधड़ चली और बारिश भी हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन आंधी के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए।

यह भी पढ़ें: कोविड महामारी के बीच छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस का खौफ: सीएम ने दिए ये सख्त निर्देश

कई क्षेत्रों में दुकानों के बैनर और बोर्ड उड़ गए। अन्य दिनों की अपेक्षा बिलासपुर बुधवार को तापमान अधिक रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां अधिमतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर बिलासपुर शहर था। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 घंटे में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
लालपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक एके दास के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पंजाब से सिक्किम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

यह भी पढ़ें: जानिए छत्तीसगढ़ के इन 10 गांव में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा कोरोना, लोगों ने बताई ये बड़ी वजह

उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

क्र. तिथि – अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
1. 12 मई – 37.0-25.0

2. 11 मई- 33.4-20.2
3- 10 मई – 35.4 – 22.6

4- 9 मई- 37.8- 24.8
5-8 मई- 38.0 -23.4

6- 7 मई -39.2 -25.6
7-6 मई -39.2 -25.0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो