4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जया प्रदा ने यूपी के पूर्व CM अखिलेश को कहा बिगड़ा बच्चा, बोलीं – राजनीति की नहीं है समझ

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
Bollywood Actress Jaya Prada

सुमित यादव/रायपुर. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। जया प्रदा ने अखिलेश को बिगड़ा बच्चा कहा और बोलीं - उन्हें अपने से बड़ों का सम्मान करना नहीं आता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश को राजनीति की बिल्कुल भी समझ नहीं है। सपा का बिखराव इसी का नतीजा है।

अखिलेश ने सपा पार्टी को बांटा

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जयाप्रदा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने शुक्रवार को रायपुर पहुंची है। जया प्रदा ने कहा कि दशरथ ने भगवान राम को 14 साल का वनवास दिया, लेकिन अखिलेश ने भगवान राम की तरह अपने पिता की बात न मानकर उल्टा पार्टी को बांट दिया।

Read More : संचालनालय में शिक्षाकर्मियों के आने पर लगी रोक, बिना अनुमति आए तो होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मैंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ अपनी पहचान बनाई है, इसके बाद राजनीति में कदम रखी। मुझे पार्टी से ज्यादा मतलब नहीं, बस गरीब तबके के लोगों को हर हालत में उनका हक मिलना चाहिए।

Read More : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी की छत्तीसगढ़ के सदस्यों की सूची, यहां देखें पूरी डिटेल

महिला आरक्षण बोलीं जया प्रदा
जयाप्रदा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं चाहती कि महिलाओं को आरक्षण मिले। वहीं उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के हक में लिए तीन तलाक के कानून का भी समर्थन किया।

Read More : विद्युत नियामक आयोग पर लगा ये बड़ा आरोप: बिजली सब्सिडी में हुआ 6 हजार करोड़ का घोटाला

योगी सरकार को टाइम देने की जरूरत
जया प्रदा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सीएम योगी आदित्य नाथ को अभी समय देना चाहिए।(वीडियो दिनेश यदु द्वारा)

ये भी पढ़ें

image