scriptतिरंगा का हकदार नेहरू गांधी परिवार है उसके बाद कांग्रेस पार्टी है…सुने कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान | kawasi lakhma first right on flag belongs to Congress party | Patrika News
रायपुर

तिरंगा का हकदार नेहरू गांधी परिवार है उसके बाद कांग्रेस पार्टी है…सुने कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान

Azadi ka amrit mahotsav: छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री ने बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि तिरंगें पर सबसे पहला हक तो कांग्रेस पार्टी का है. इस दौरान मंत्री ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. आपको बता दें आबकारी मंत्री लखमा अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर मीडिया में छाए रहते है।

रायपुरAug 08, 2022 / 06:37 pm

Sakshi Dewangan

kawasi_lakhma.jpg

Azadi ka amrit mahotsav: रायपुर. देशभर में तिरंगा यात्रा (Tringa Yatra) को लेकर जमकर सियासत हो रही है. छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में कांग्रेस पार्टी भी तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री ने बड़ा और विवादित बयान सामने आया है, उनका कहना है कि तिरंगें पर सबसे पहला हक कांग्रेस पार्टी का है. तिरंगा का हकदार नेहरू गांधी परिवार है कांग्रेस पार्टी है. मीडिया के सामने मंत्री ने ऐसा कहा.

तिरंगा पर सबसे पहला हक तो कांग्रेस पार्टी का है: कवासी लखमा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की पदयात्रा को लेकर मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने कहा कि ”आजादी का उत्सव पूरे देश में मनाएंगे. तिरंगा झंडा हमारा है. भाजपा को तिरंगा पर बोलने का अधिकार नहीं है, अधिकार है तो कांग्रेस को है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को है. तिरंगा पर सबसे पहला हक तो कांग्रेस पार्टी का है. उसके बाद देश की जनता. हम लोग भगवान को धरती को जितना मानते है. उतना तिरंगा को मानते हैं. इसको छिनने की कोशिश कर रहे हैं. इसे हिंदुस्तान की जनता छिनने नहीं देगी.” इसके साथ ही दिल्ली में आयोजित निति आयोग की बैठक में सीएम भूपेश बघेल को गोधन न्याय योजना के लिए बधाई भी दी.

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cxc5o

बीजेपी पर साधा निशाना
इस दौरान मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ”तिरंगा का हकदार नेहरू गांधी परिवार है कांग्रेस पार्टी है. ये उंगली भी नहीं काटे, बाल भी नहीं काटे और तिरंगा की बात करते हैं. मंत्री ने कहा कि आदिवासी, कांग्रेसी, हर विधायक सांसद अपने क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे. देश में महंगाई बढ़ रहा है. गैस से लेकर आटा तक सबके रेट बढ़ा दिया उसको गुमराह करने के लिए तिरंगा का ढोंग किया जा रहा है. ”

कवासी लखमा ने कहा कि महात्मा गांधी की छाती में गोली मरने वाले लोग तिरंगा की बात करते हैं, इन्होंने आजादी की लड़ाई में एक उंगली भी नहीं काटी. शिवराज सिंह चौहान रोज तिरंगा पर बोल रहे हैं, उन्हें मोहन भागवत से पूछना चाहिए कि बीते 52 साल में उन्होंने तिरंगा क्यों नहीं लहराया. भाजपा के लोग हर चीज में नेतागिरी और राजनीति करते हैं.

Home / Raipur / तिरंगा का हकदार नेहरू गांधी परिवार है उसके बाद कांग्रेस पार्टी है…सुने कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो