scriptकैंपेन: किसकी दिवाली, युवा संगठन ने कहा – गरीब परिवार के घर दीप जलाकर मनाएंगे दिवाली | Kiski Diwali Diwali will celebrate in homes of poor families | Patrika News
रायपुर

कैंपेन: किसकी दिवाली, युवा संगठन ने कहा – गरीब परिवार के घर दीप जलाकर मनाएंगे दिवाली

पत्रिका कैंपने, किसकी दिवाली में चर्चा में आए शहर के युवा संगठन ने कहा कि गरीब परिवार के घर खुशियों के दीप जलाकर मनाएंगे दिवाली।

रायपुरOct 12, 2017 / 05:39 pm

चंदू निर्मलकर

Kiski diwali
रायपुर. दिवाली में दिए के रोशन से पूरा घर जगमगा उठाता है। बच्चों संग बड़ों के चेहरों में इसकी खुशी रहती है। क्योंकि यह पर्व ही एेसा है जो दिए के रोशन से हर दिल रोशन होता है। लेकिन हम इस त्योहार में उन लोगों को भूल क्यों जाते हैं जो एक अदद मदद के लिए दूसरों की दिवाली को देखकर अपनी गरीबी को कोसते हैं।
जी हां हम उन निर्धन परिवारों की बात कर रहे हैं जो हर साल दूसरों की खुशियों को देखकर दिवाली मनाते हैं। पत्रिका कैंपने, किसकी दिवाली में चर्चा में आए शहर के युवा संगठन ने कहा कि गरीब परिवार के घर खुशियों के दीप जलाकर मनाएंगे दिवाली।
Kiski diwali
घर-घर जाकर निर्धन परिवारों को दान कर रहे जरूरत के सामान
समाज सेवा समिति टाटीबंध रायपुर के सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस साल भी दिवाली में गरीब परिवारों के घर जाकर जरूरत के सामान देने की परंपरा को कायम रखा है। युवा संगठन ने हीरापुर निवासी सरिता गुप्ता के घर पहुंच कर एक माह का राशन और जरूरी सामान दान किया। संगठन सदस्य गुरजंट सिंह भामरा ने बताया कि परिवार के मुखिया आनंद गुप्ता की अचानक मौत हो जाने के बाद परिवार आर्थिक समस्या जूझ रहा था। स्थिति जानने के बाद हमने जरूरत का सामान दान किया।
इसके अलावा संगठन ने मेडीसाइन हॉस्पिटल में मनहोर साहू को इनकी बेटी के इलाज के लिए 5100 रुपए की आर्थिक मदद की। इस नेक काम में गुरजंट सिंह भामरा, भूपिंदर सिंह आर्मी, लश्कर सिंह औजला, रणजीत सिंह पनेसर, गुरदीप सिंह भामरा, बेअंत सिंह कलसी, नितिन नागदेव, चरणजीत सिंह पनेसर, संजय सिंह ठाकुर, यूश्री राव जी, नसीब सिंह, गुरनाम सिंह, राजू सिंह ठाकुर, राजीव चौधरी, हरजिंदर सिंह, सतबीर सिंह सेम्बी, राशमीत सिंह टुटेजा, गुरजंट सिंह सग्गू, जगमोहन सिंह, कमलजीत सिंह लाड़ी, बुट्टा सिंह गिल, सतनाम सिंह गिल, गुरमीत सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह भामरा, गुरसिमरन सिंह भामरा,आदि मौजूद थे ।

Home / Raipur / कैंपेन: किसकी दिवाली, युवा संगठन ने कहा – गरीब परिवार के घर दीप जलाकर मनाएंगे दिवाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो