scriptकोरबा: मदन सिंह राजपूत एक बार फिर चुने जाएंगे निर्विरोध पार्षद | Korba:Madan Singh Rajput will be elected unopposed councilor | Patrika News
रायपुर

कोरबा: मदन सिंह राजपूत एक बार फिर चुने जाएंगे निर्विरोध पार्षद

गरुड़ नगर वार्ड नंबर-8 जब से अस्तित्व में आया तब से आज तक यहां निर्विरोध पार्षद चुनने का सिलसिला जारी है। यहाँ के लोग एकमत होकर लगातार 2 बार निर्विरोध पार्षद चुनते आए है। यह सिलसिला इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भी कायम रहा।

रायपुरDec 09, 2019 / 07:52 pm

bhemendra yadav

कोरबा: निर्विरोध पार्षद बनने का सिलसिला कायम : मदन सिंह राजपूत एक बार फिर चुने जाएंगे निर्विरोध पार्षद

फेसबुक प्रोफाइल से लिया गया फोटो।

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका परिषद में गरुड़ नगर वार्ड नंबर-8 जब से अस्तित्व में आया तब से आज तक यहां निर्विरोध पार्षद चुनने का सिलसिला जारी है। वहां के लोग एकमत होकर लगातार दो बार निर्विरोध पार्षद चुनते आए है। हालांकि तीसरी बार के चुनाव में तीन उम्मीदवार खड़े हुए लेकिन, जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी को एकतरफा वोट देकर पार्षद बनाया। निर्विरोध पार्षद चुनने का यह सिलसिला इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में भी कायम रहा।
इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह राजपूत (गरुड़ नगर वार्ड नंबर-8) से निर्विरोध पार्षद चुने जाएंगे। उनके निर्वाचन की घोषणा 24 दिसम्बर को होगी। तीसरी बार इस वार्ड से निर्विरोध पार्षद का चयन होता आया है। भाजपा ने यहां से कोई प्रत्याशी नही उतारा, वही निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस वार्ड में 503 मतदाता हैं।

यहां अभी तक बनने आए है निर्दलीय पार्षद
4 फरवरी 2003 में दीपका नगर पालिका का गठन हुआ। वर्ष 2004-05 में पहली बार निकाय चुनाव हुआ। पहले चुनाव में विष्णु प्रसाद कुर्मी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध पार्षद चुने गए। वर्ष 2009 में दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार महिला नेत्री अनिता बत्रा पार्षद चुनी गईं। तीसरी बार वर्ष 2014 में चुनाव की नौबत आई। लेकिन जनता ने एकतरफा वोट देते हुए निर्दलीय पार्षद गुरजीत सिंह को पार्षद चुना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो