scriptसावन के आखिरी सोमवार शिव की भक्ति में रंगे CM भूपेश बघेल का यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए | Last Monday of Sawan Chhattisgarh CM worship Lord Shiva Sawan Somvar | Patrika News
रायपुर

सावन के आखिरी सोमवार शिव की भक्ति में रंगे CM भूपेश बघेल का यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए

हजारों कांवरियों ने निकली कावड़ यात्रा बम भोले के लगे जय कारे

रायपुरAug 12, 2019 / 04:12 pm

Deepak Sahu

sawan

सावन के आखिरी सोमवार शिव की भक्ति में रंगे CM भूपेश बघेल का यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए।

रायपुर:Last Monday of Sawan आज भगवान शिव के पावन महीने सावन का आखिरी रविवार है। देश समेत पूरा प्रदेश भगवान शिव की भक्ति में डूबा है।भगवान शिव के भक्त उनकी उपासना कर भोले को प्रसन्न करना चाहते हैं।सावन के महीने में बड़ी संख्या में देश भर में कावड़ यात्रा निकली जाती है।
ऐसी ही तस्वीर राजधानी रायपुर से आई जहाँ सावन के आखिरी रविवार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री और विधायक भीमसेन भवन संत कॉलोनी में भगवन शिव की पूजा करते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक विकास उपाध्याय,महापौर प्रमोद दुबे समेत कई वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भूपेश बघेल समेत सभी नेता भगवान की भक्ति के रंग में ऱगे हुए नजर आये। पहले भगवान की विधिवत पूजा की गई और उसके बाद मुख्यमंत्री ने कावड़ उठाई।
शिव भक्तों ने शिव पार्वती की झांकी, नंदी के रथ के साथ ढोल नगाड़ों, धुमाल और डीजे की भक्ति धुन पर थिरकते कांवरियों ने विशाल यात्रा निकली।

खारुन तट पर महाअरती में जुटेंगे हजारों लोग
शाम के समय खारुन नदी के तट पर महादेव घाट में विशाल महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जिसमे प्रदेश भर से हजारों लोगों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। शाम लगभग 5.30 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा।Last Monday of Sawan

Home / Raipur / सावन के आखिरी सोमवार शिव की भक्ति में रंगे CM भूपेश बघेल का यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो