27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather forecast: छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह पहुंचेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

मानसून (Monsoon) को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लोगों के लिए अच्छी खबर। मौसम विभाग (IMD Forecast) ने छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह (Latest Weather forecast) मानसून (Monsoon) पहुंचने की जताई संभावना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 16 Jun 2019, 8:29 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में (Latest Weather forecast) तेज हवा और हल्की बारिश से गर्मी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में इसी सप्ताह मानसून (Monsoon) पहुंचने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (IMD Forecast) ने सोमवार को रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसी सप्ताह मानसून (Monsoon) छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाएगा, उससे पहले प्री मानसून के तहत हल्की बारिश होती रहेगी।

रविवार को अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, जशपुर समेत कई जिलों में एक से दो मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह से रायपुर में दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में रही, जहां 42.8 डिग्री तापमान रहा।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के एक अधिकारी ने कहा, सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ धूलभरी आंधी और तूफान आने की आशंका (Latest Weather forecast) है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.