
रायपुर. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जुलाई में औसत से 94 से 106 फीसदी के बीच बारिश हो सकती है। इस महीने के पहले सप्ताह में देशभर में औसत से अधिक बारिश का अनुमान है। देश में मानसून ने 29 मई को दस्तक दे दी थी, पर शुरुआत में चाल सुस्त बनी रही। 11 जून तक देश में 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की। पाकिस्तान से चलने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण जून में कोई विशेष मानसून सिस्टम विकसित नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 140.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा ली है। देश में इस महीने मानसून के बेहतर रहने के आसार हैं। अच्छी बारिश के संकेत से जून के घाटे की पूर्ति होने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2022 से अब तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्वाधिक 239.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 66.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ की हारी हुई 2 लोकसभा सीटों को जीताने की जिम्मेदारी यूपी के हरीश द्विवेदी को
इसी तरह सरगुजा में 83.6 मिमी, सूरजपुर में 120.8 मिमी, जशपुर में 74.9 मिमी, कोरिया में 137.6 मिमी, रायपुर में 92.3 मिमी, बलौदाबाजार में 147.0 मिमी, गरियाबंद में 181.6 मिमी, महासमुंद में 111.6 मिमी, धमतरी में 132.3 मिमी, बिलासपुर में 126.5 मिमी, मुंगेली में 201.8 मिमी, रायगढ़ में 135.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 204.2 मिमी, कोरबा में 151.5 मिमी, दुर्ग में 102.8 मिमी, कबीरधाम में 136.6 मिमी, राजनांदगांव में 144.6 मिमी, बालोद में 204.8 मिमी, बेमेतरा में 130.4 मिमी, बस्तर में 151.1 मिमी, कोंडागांव में 148.0 मिमी, कांकेर में 133.6 मिमी, नारायणपुर में 143.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 127.3 मिमी, सुकमा में 124.5 मिमी और बीजापुर में 175.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : जी-7 में पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
Published on:
2 Jul 2022, 1:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.