scriptजांजगीर छोड़ सभी जिलों में 1000 से कम संक्रमित | Less than 1000 infected in all districts except Janjgir | Patrika News
रायपुर

जांजगीर छोड़ सभी जिलों में 1000 से कम संक्रमित

राहत : रिकवरी रेट 82.7 प्रतिशत, चिंता : मौतें 200 प्लस24 घंटे में मिले 13846 मरीज
कुल संक्रमित- 816489एक्टिव- 131245
डिस्चार्ज- 675294मौतें- 9950
टेस्ट- 61344

रायपुरMay 06, 2021 / 11:17 pm

ramendra singh

जांजगीर छोड़ सभी जिलों में 1000 से कम संक्रमित

जांजगीर छोड़ सभी जिलों में 1000 से कम संक्रमित

रायपुर. प्रदेश में गुरुवार का दिन थोड़ी राहत देने वाला था, क्योंकि 13846 लोग संक्रमित मिले। बीते 11 दिनों में रविवार को छोड़ दें तो हर दिन 14 से 17 हजार तक मरीज रिपोर्ट होते चले आ रहे थे। यह आंकड़ा इसलिए भी अच्छे संकेत दे रहा है क्योंकि गुरुवार को सर्वाधिक 61344 सैंपल टेस्ट हुए। मगर, जांजगीर चांपा जैसे छोटे जिले में 1324 लोगों का संक्रमित मिलना चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि बीते 24 घंटे में जांजगीर चांपा के अलावा किसी भी जिले में संक्रमित का आंकड़ा 1000 को पार नहीं किया। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1.31 लाख जा पहुंची है। हालांकि रिकवरी रेट 82.7 प्रतिशत और संक्रमण दर 22.6 प्रतिशत पर हैं। उधर, मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 212 मरीजों की जान गई। रायपुर में सर्वाधिक 45, बिलासपुर में 32, दुर्ग और रायगढ़ में 23-23, बलौदाबाजार में 13 और जांजगीर चांपा में 11 जानें गईं। अब मौतों का आंकड़ा 9950 जा पहुंचा है।

रायपुर में संक्रमण दर 23 प्रतिशत पर आई
प्रदेश की राजधानी रायपुर में संक्रमण दर में गिरावट बनी हुई है। अब 100 सैंपल की जांच में 23 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं, जो पहले डेढ़ गुना अधिक था। गुरुवार को 4223 सैंपल जांच में 966 मरीज मिले। रायपुर में बीते 24 घंटे में 45 जानें गईं।


1200 रेमडेसिविर की सप्लाई

उधर, राज्य सरकार ने मांग के अनुरूप 8 जिलों में 1200 रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई की। केंद्र सरकार ने भी राज्य को बड़ी संख्या में इंजेक्शन उपलब्ध करवाएं हैं। सरकार की सख्ती के चलते ही पूर्व की तुलना में इनकी मांग में भारी कमी दर्ज हुई है।

Home / Raipur / जांजगीर छोड़ सभी जिलों में 1000 से कम संक्रमित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो