scriptBJP ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, न्याय योजना को बताया चुनावी ढकोसला | Lok Sabha CG 2019: BJP attacks Congress for NYAY scheme | Patrika News
रायपुर

BJP ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, न्याय योजना को बताया चुनावी ढकोसला

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है।

रायपुरApr 08, 2019 / 06:20 pm

Ashish Gupta

lok sabha election 2019

भाजपा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, न्याय योजना को बताया चुनावी ढकोसला

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के तीन महीने बाद भी किसानों को पिछले दो वर्ष का बोनस नहीं दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को इस वर्ष का बोनस भी नहीं दिया। उन्होंने कहा, महज तीन महीने में प्रदेश की जनता को करोड़ों रुपए के कर्ज के तले डूबो दिया।
भाजपा नेता उपासने ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जनता के साथ धोखा देने और अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, प्रदेश की वो जनता जो आज वेतन नहीं प्राप्त नहीं कर पा रहा है, जो किसानी का मूल्य प्राप्त नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस सरकार को इन सभी के सवालों का जवाब देना होगा।
उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने छलावा किया है। प्रदेश की जनता से झूठे नारे, झूठे वादे देकर कर उस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। आज फिर कांग्रेस प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। उनके साथ न्याय नहीं अन्याय कर रहे हैं।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना पर भाजपा नेता ने कहा, कांग्रेस 72 हजार की घोषणा करके स्वयं कटघरे में खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस के न्याय योजना को चुनावी ढकोसला बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार पिछले 60 साल से गरीबी हटाओ का नारा दे रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने गरीबों के वोट हासिल कर उनके साथ मजाक किया। इतने वर्षों में देश में गरीबी तो कम नहीं हुई, बल्कि गरीबों की संख्या बढ़ गई।
वहीं भाजपा नेता लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र का स्वागत किया और कहा कि घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन स्पष्ट दिखाई पड़ता है, जिससे पूरे देश का समग्र विकास होगा।

Home / Raipur / BJP ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, न्याय योजना को बताया चुनावी ढकोसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो