scriptकांग्रेस ने BJP पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की शिकायत | Lok Sabha CG 2019: Congress complains BJP for fake news | Patrika News
रायपुर

कांग्रेस ने BJP पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की शिकायत

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सोशल मीडिया में कांग्रेस के रायपुर लोकसभा उम्मीदवार प्रमोद दुबे के खिलाफ फेक न्यूज पोस्ट करने का आरोप लगाया है।

रायपुरApr 10, 2019 / 07:14 pm

Ashish Gupta

lok sabha election 2019

Lok Sabha CG 2019: Congress complains BJP for fake news

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर सोशल मीडिया में कांग्रेस के रायपुर लोकसभा उम्मीदवार प्रमोद दुबे के खिलाफ फेक न्यूज पोस्ट करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस के रायपुर लोकसभा उम्मीदवार प्रमोद दुबे के खिलाफ फेसबुक में फेक न्यूज पोस्ट कर रही है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव कार्यालय को बीजेपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इससे पहले 6 अप्रैल को भी कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए राजनीति में नीचे गिरने की सीमाओं से भी अधिक गिर चुके विपक्षी दल की आईटी सेल द्वारा रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी प्रमोद दुबे को लेकर एक फोटोशॉप स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है। जो कि पूर्णत: फर्जी है। वास्तविक में वह ट्वीट रमन सिंह जी के पुत्र अभिषेक सिंह के हैं।
https://twitter.com/PramodDubeyCong?ref_src=twsrc%5Etfw
बतादें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण यानि 23 अप्रैल को रायपुर में मतदान होने हैं। रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने सुनील सोनी को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे पर भरोसा जताया है।

Home / Raipur / कांग्रेस ने BJP पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, चुनाव आयोग से की कार्रवाई की शिकायत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो