scriptलोकसभा के नामांकन के पहले दिन माओवादियों ने किए सीरियल ब्लास्ट, 1 CRPF जवान शहीद, 6 घायल | Lok Sabha CG 2019: Moist serial blast in Dantewada | Patrika News
रायपुर

लोकसभा के नामांकन के पहले दिन माओवादियों ने किए सीरियल ब्लास्ट, 1 CRPF जवान शहीद, 6 घायल

बस्तर लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी होने के दिन ही माओवादियों ने सीरियल ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया

रायपुरMar 19, 2019 / 09:13 am

Deepak Sahu

Ghayal Jawan

लोकसभा के नामांकन के पहले दिन माओवादियों ने किए सीरियल ब्लास्ट, 1 CRPF जवान शहीद, 6 घायल

रायपुर. बस्तर लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी होने के दिन ही माओवादियों ने सीरियल ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया। बम ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ 231 बटालियन का एक जवान शहीद तथा 6 घायल हो गए। घायलों जवानों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से राजधानी लाया गया।
डीआईजी नक्सल ऑपरेशन पी.सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडापारा और कोंडासांवली के बीच सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सुरक्षा देने जवानों को लगाया गया है। सोमवार को कार्यस्थल से जवान वापस लौट रहे थे।
शाम करीब 4.30 बजे कोंडापारा के पास घात लगाए माओवादियों ने एक के बाद एक 5 आईईडी ब्लास्ट कर दिया। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही जवान शशिकांत तिवारी शहीद हो गए। प्रवीण कुमार, सुमीत कुमार, एम हरिकृष्ण, जितेंद्र तोमर, मुतु कृष्णन और पांडव कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए है। डीआईजी नक्सल ऑपरेशन ने बताया कि घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।
घटनास्थल पर अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है। ऑपरेशन से जुड़े अफसरों ने बताया कि कोंडापारा और कोंडासावली के बीच अभी भी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

विधानसभा चुनाव में भी हुआ था हमला
विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम नीलावाया में कवरेज करने पहुंची टीम पर माओवादियों ने हमला किया था। इसमें एक चैनल के कैमरमैन सहित सुरक्षा बल के चार जवान शहीद हुए थे। इसके बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले माओवादियों ने फिर से उसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया है।

घायल जवानों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश
राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायल जवान से मिलकर उनका हाल जानने के लिए रात करीब 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। यहां पर उन्होंने घायल जवान को देखकर अस्पताल प्रबंधन को अच्छे से उपचार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी एक ट्वीट कर घायल जवानों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने जारी ट्वीट में लिखा है कि राज्य के दंतेवाड़ा क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के जवानों के घायल होने की दुखद खबर मिल रही है।

Home / Raipur / लोकसभा के नामांकन के पहले दिन माओवादियों ने किए सीरियल ब्लास्ट, 1 CRPF जवान शहीद, 6 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो