scriptबचपन से चुनावी दंगल में दिखा रहे दम, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी | Lok Sabha CG 2019: Rajnandgaon candidate santosh pandey short profile | Patrika News
रायपुर

बचपन से चुनावी दंगल में दिखा रहे दम, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी

18 अप्रेल को वोटिंग के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

रायपुरApr 05, 2019 / 03:02 pm

Deepak Sahu

santosh pandey

बचपन से चुनावी दंगल में दिखा रहे दम, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी

राजनांदगांव. राजनांदगांव लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 18 अप्रेल को वोटिंग होगी। 18 अप्रेल को वोटंग के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। इसके बाद 23 मई को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए इस बार भी कवर्धा से ही प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय को प्रत्याशी के रुप में चुना है। पांडेय ने वकालत की पढ़ाई की है.

52 वर्षीय संतोष बचपन से ही भाजपा से जुड़े
संतोष पांडेय लोहारा ब्लॉक के ग्राम दरगवां के किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लोहारा से ही राजनीति के पथ पर आगे बढ़े जब सहसपुर लोहारा से मंडल अध्यक्ष बने। इसके बाद कवर्धा आए और यहीं से पार्टी को मजबूत करने लगे। संतोष पाण्डेय दो बार जिला के भाजयुमो अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व भाजपा शासनकाल में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, प्रशिक्षण सहप्रभारी रहे। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं।

2014 में भाजपा से अभिषेक सिंह ने जीत हासिल की थी
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक सिंह ने जीत दर्ज की थी. उनको इस चुनाव में 6 लाख 43 हजार 473 यानी 54.61 फीसदी वोट मिले थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह ग्राम होने की वजह से इसका फायदा संतोष को मिलेगा।

पांडेय की संपत्ति की वविरण
वित्तीय वर्ष में 5 लाख 31 हजार 876 रूपए में आयकर भरने वाले और कृषि के साथ किराए को आय का साधन बताने वाले संतोष पांडे के पास भाई के साथ संयुक्त और खुद की बड़ी मात्रा में अचल सम्पत्ति है। उनके पास 5 लाख 20 हजार 850 रूपए नगद है तो पत्नी 4 लाख 40 हजार 5 सौ रूपए नगद रखी हुई हैं। पांडे के पास 100 ग्राम सोना (मूल्य 3 लाख 30 हजार) है तो पत्नी के पास 350 ग्राम सोना (11 लाख 55 हजार मूल्य) और 5 किलो चांदी है। उनके पास एक तवेरा गाड़ी और एक मोटर साइकिल है। ग्राम दारगांव में भाई संदीप पांडे के साथ 19.84 एकड़ कृषि भूमि, कवर्धा में 605 एकड़ पड़त भूमि, सहसपुर लोहारा में 52 सौ वर्ग फीट गैर कृषि भूमि, कवर्धा में भाई सत्यनारायण पांडे के साथ संयुक्त रूप से तीन मंजिला मकान है।

Home / Raipur / बचपन से चुनावी दंगल में दिखा रहे दम, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो