देह व्यापार के शक में पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार, आधी रात करते थे ये काम
दरअसल, यह मामला नवापारा राजिम के ग्राम सुन्दरकेरा का है। इस गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में आरोपी विनोद साहू प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ हैं। विनोद ने 2 साल पहले एक 20 साल की युवती से मुलाकात हुई। फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध और गहरे हो गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने युवती का लगातार दैहिक शोषण करता था। लेकिन एक दिन युवती को जब अपने प्रेमी यानि विनोद की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला तो मानों उसके पैरों तले जमीन खिसक गई हो। इतना ही युवती को उस वक्त और गहरा झटका लगा जब उसे विनोद के बच्चों के बारे में जानकारी हुई। अपने प्रेमी की असलियत जानकर युवती ने विनोद से दूरी बना ली।
सावधान! मोबाइल में भेजे इस लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे
कुछ दिन बाद पीड़ित युवती की दूसरे युवक के साथ शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी विनोद युवती के संपर्क में था और आएदिन उसे फोन करता था। विनोद फिर उसे अपने झांसे में लिया और ससुराल से भागने के लिए कहा। युवती एक बार विनोद के झांसे में फंस गई और उसके बातों में आ गई। फिर क्या विनोद अपने मंसूबों में सफल हो गया और युवती को ससुराल से भगाकर बेमेतरा ले आया। दूसरे दिन विनोद ने युवती को अपने परिजनों से मिलवाया और उसे पत्नी बनाकर रखने की बात कही। इधर युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। फिलहाल आरोपी बीते डेढ़ महीने से फरार है।
Love Crime से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए