scriptसूदखोर ने कर्जदार महिला को घर बुलाकर पीटा फिर घर में भेजे गुंडे,डर में महिला ने की आत्महत्या | Man called indebted woman and beaten, woman suicide in fear | Patrika News
रायपुर

सूदखोर ने कर्जदार महिला को घर बुलाकर पीटा फिर घर में भेजे गुंडे,डर में महिला ने की आत्महत्या

– पुलिस ने की खानापूर्ति की कार्रवाई .- आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं .

रायपुरJul 04, 2020 / 08:08 pm

CG Desk

Dead body found near COVID Care Center

कोविड केयर सेंटर के पास मिली युवती की लाश, फिजियोथेरेपिस्ट समेत 2 संदेही गिरफ्तार

रायपुर।शहर में सूदखोरों का आतंक बढ़ गया है। एक सूदखोर ने गरीब महिला को पहले तो अपने घर बुलाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद महिला किसी तरह कुछ पैसा चुका दिया। इसके बाद भी पूरे कर्ज चुकाने के लिए सूदखोर महिला पर इतना दबाव बनाया कि उसने जहर खाकर जान दे दी। सूदखोर महिला के घर जाकर लगातार धमकी और गाली-गलौज करवाता था। इससे महिला काफी भयभीत रहती थी। मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद सूदखोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक महात्मा गांधी नगर अमलीडीह निवासी 29 वर्षीया जानकी बाई साहू के पति चेतन साहू मिस्त्री का काम करते है। जानकी ने सब्जी का धंधा करके परिवार की मदद करने की प्लानिंग की और सब्जी का धंधा करने के लिए उसने ब्याज में कर्ज देने वाले कमल वासनीवाल से 50 हजार रुपए कर्ज लिया। कमल ने 10 फीसदी ब्याज में पैसा दिया था। कारोबार में नुकसान होने के कारण जानकी कर्ज नहीं चुका पा रही थी।
पिछले माह कमल ने महिला अपने कोहिनूर विला स्थित घर में बुलाया। इसके बाद महिला की जमकर पिटाई की और ब्याज सहित कर्ज तत्काल देने के लिए कहा। पीड़ित महिला ने पैसों का इंतजाम करने का आश्वासन देकर वहां से घर गई। घर में अपने पति व अन्य लोगों को मारपीट करने की जानकारी दी। लेकिन कमल के गुंडों से महिला और उसके पति इतने डर गए थे कि इसकी शिकायत भी नहीं कर पाए। बाद में कमल के वसूली करने वाले लड़के महिला के घर पहुंचकर तकाजा करने लगे। इससे परेशान होकर महिला के पति ने अपनी मोटरसाइकिल बेचकर 20 हजार रुपए कमल को दिया। इससे कमल कुछ दिन शांत रहा। इसके बाद फिर बाकी पैसों के लिए दबाब बनाने लगा। महिला के घर गुंडे भेजकर उन्हें धमकी और गाली-गलौज करने लगा। इससे महिला और उसका परिवार डर गया। सूदखोर से परेशान होकर 16 जून को महिला ने जहर खा लिया।
इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसे गंभीर अवस्था में डीकेएस में भर्ती करवाया। महिला का इलाज चलता रहा, लेकिन इससे वह ठीक नहीं हो पाई। 23 जून को महिला की मौत हो गई। मृत्युपूर्व मजिस्ट्रेट को दिए बयान में जानकी बाई ने कमल द्वारा अधिक ब्याज में पैसा देने और कर्ज वापस करने के नाम पर मारपीट और धमकी देने का बयान दिया। बयान के आधार पर शुक्रवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने सूदखोर कमल के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार
जानकी मौत होने के बाद राजेंद्र नगर थाने में अपराध दर्ज होने की जानकारी कमल को मिल गई। थाने से अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कमल फरार हो गया। बाद में पुलिस औपचारिकता दिखाने कमल के घर दबिश दी। लेकिन कमल पहले ही फरार हो गया था।

पीड़ित की मृत्युपूर्व बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है।

Home / Raipur / सूदखोर ने कर्जदार महिला को घर बुलाकर पीटा फिर घर में भेजे गुंडे,डर में महिला ने की आत्महत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो