scriptरात में सो रही महिला को होने लगा किसी के छूने का एहसास, लाइट जलाते ही देखा तो… | Man try to rape with woman in Raigarh Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

रात में सो रही महिला को होने लगा किसी के छूने का एहसास, लाइट जलाते ही देखा तो…

एक युवक आधी रात महिला के घर बुरी नियत से घुस गया और महिला के साथ छेडख़ानी करने लगा।

रायपुरNov 13, 2018 / 01:14 pm

Deepak Sahu

rape news

रात में सो रही महिला को होने लगा किसी के छूने का एहसास, लाइट जलाते देखा तो…

रायपुर. महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे कई मामले लगातार सामने आ रहे है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अक्सर महिलाओं के आसपास या उनके जानने वाले ही होते है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा एक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।जहां एक युवक आधी रात महिला के घर बुरी नियत से घुस गया और महिला के साथ छेडख़ानी करने लगा।

यह मामला रायगढ़ जिले जूटमिल चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला खाना खाकर अपने परिवार के लोगों के साथ सोई हुई थी। आधी रात करीब 01 बजे उसी गांव का युवक निरंजन यादव महिला के घर में घुस गया। वहीं महिला को सोई देख कर उसके साथ धरपकड़ और छेडख़ानी करने लगा। इस बीच महिला की नींद खुल गई और उसे किसी के छूने का एहसास हुआ तो उसने लाइट जलाते ही देखकर शोर मचाना शुरू कर दी।

ऐसे में पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने 09 नवंबर को घटना की रिपोर्ट थाने में की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो