28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरवाही उपचुनाव का बिगुल बजा, कांग्रेस, जकांछ, भाजपा सहित अन्य पार्टियां होंगी मैदान में

- मरवाही उपचुनाव (Marwahi Bypoll) में राजनीतिक दल ताल ठोंकने के लिए तैयार- 2018 की मरवाही विधानसभा चुनाव (Marwahi Assembly Election) में 10 दल के प्रत्याशी मैदान में थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 30 Sep 2020, 1:40 PM IST

Panchayat Election 2020 : नए आधार कार्ड व परिचय पर रहेगी विशेष नजर, पकड़े जाने पर होगी गिरफ्तारी

Panchayat Election 2020 : नए आधार कार्ड व परिचय पर रहेगी विशेष नजर, पकड़े जाने पर होगी गिरफ्तारी

बिलासपुर. चुनाव आयोग द्वारा मरवाही विधानसभा उपचुनाव (Marwahi Bypoll) की तारीख घोषित होने के बाद यह तय है कि यहां मुख्य मुकाबला छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, कांग्रेस और भाजपा के बीच रहेगी। इस चुनाव में कई ऐसे दल भी ताल ठोंकने के लिए तैयार है जिनका खाता अभी तक विधानसभा में खुला नहीं है। 2018 की विधानसभा चुनाव में मरवाही से कांग्रेस, जोगी कांग्रेस और भाजपा गोड़वाना गणतंत्र पार्टी सहित 10 दल के प्रत्याशी मैदान में थे।

मरवाही विधानसभा (Marwahi Assembly) क्षेत्र में उप चुनाव के लिए बिगुल बज गई है। आज से राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां और तेज हो जाएगी। उप चुनाव को लेकर कांग्रेस, जकांछ और भाजपा की सक्रियता पिछले एक महीने से चल रही थी। इस निर्वाचन क्षेत्र में किसी न किसी दिन कोई न कोई दल कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे।

बुधवार से राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन के लिए बैठकों का दौर शुरू हो जाएगी। बड़ी पार्टियों में कांग्रेस ने सबसे पहले चार प्रत्याशियों का नाम सीएम को सौंप दिया है वहीं भाजपा में दावेदारों की संख्या बढऩे के कारण कार्यकर्ता और जनता से फीड बैक लिया गया है जिसकी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव समिति को सौंप दिया गया है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जल्द ही प्रत्याशियों का नाम राष्ट्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा। कांग्रेस में प्रत्याशी का नाम फायनल करने के लिए प्रदेश समिति की बैठक होगी जिसमें प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा। बताया जाता है बैठक जल्द ही करने वाले हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जकांछ से अमित जोगी की चुनाव लड़ेंगे।

इन सबसे पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मरवाही विधानसभा से रितु पेन्द्राम को तय कर दिया है और उन्होंने प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा 2018 में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें पहले नम्बर पर जकांछ था, विधानसभा चुनाव जीते थे। दूसरे नम्बर पर भाजपा रही और तीसरे नम्बर पर कांग्रेस। चौथे नम्बर पर गोंगपा और पांचवें नम्बर पर निर्दलीय रहा है। जबकि 6वें नम्बर पर नोटा रहा है।

प्रत्याशी पार्टी वोट
अजीत जोगी जेसीसी 74041
अर्चना पोर्ते भाजपा 27579
गुलाब राज कांग्रेस 20040
रितु पेंद्राम जीजीपी 9978
चंद्रभान सिंह निर्दलीय 5069
नोटा नोटा 4501

उमेंद सिंह पोटम एसएचएस 2140
लालजी मार्को आप 1806
गुलाब सिंह पाइक्रा निर्दलीय 1494
रामलाल भैना निर्दलीय 1422
खेल सिंह कोचरे एपीआई 1100