scriptपानी की वाल्व ठीक करने खुद पहुंचे विधायक | MLA arrived to fix water valve himself | Patrika News
रायपुर

पानी की वाल्व ठीक करने खुद पहुंचे विधायक

– चंगोराभाठा पानी टंकी की सप्लाई लाइन का वाल्व खराब- पार्षद की शिकायत के बावजूद निगम ने वाल्व नहीं सुधारा था

रायपुरAug 13, 2019 / 08:35 pm

Dinesh Yadu

MLA vikas

पानी की वाल्व ठीक करने खुद पहुंचे विधायक

रायपुर।पत्रिका के खबर को प्रमुखता से छपने के बाद विधायक विकास उपाध्याय नें अधिकारियों के साथ जाकर चंगोराभाठा पानी टंकी का स्वीच को सुधरवाया। बता दे खूबचंद बघेल वार्ड के चंगोराभाठा में स्थित पानी टंकी की सप्लाई लाइन का वाल्व पिछले चार दिनों खराब है। इस कारण से लोगों को पानी के लिए भारी दिक्कत हो रही थी। वार्ड पार्षद यादराम साहू द्वारा निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सप्लाई लाइन का वाल्व सुधारा नहीं गया था। चंगोराभाठा की पानी टंकी भी 17 नई टंकियों के साथ बनाई गई है।
इस टंकी से खूबचंद बघेल वार्ड सहित रायपुरा और महादेव घाट के इलाके में भी पानी सप्लाई की जाती है। चार दिन पहले सप्लाई लाइन का वाल्व खराब हो गया है। लगातार अवकाश के कारण निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद आजकल कहकर टाला जा रहा था।
आयुक्त ने नेताप्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर को तत्काल सुधरवाने की बात कही, लेकिन सोमवार शाम तक भी खराब पड़े वाल्व को नहीं सुधारा गया। नेताप्रतिपक्ष ने कहा था कि यदि मंगलवार को वाल्व नहीं सुधारा गया, तो निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विधायक ने जनता को नही मिला पानी विधायक ने जनता को मिले पानी इसलिए स्वयं खड़े होकर कार्य करवाया इंजीनियरिंग मौदहापारा में जाकर वाल स्वीच को कराया रिपेयर दो दिन त्योहार की छुट्टी के वजह से मार्केट बन्द होने से वाल्व को सुधारवाने में दिक्कत जा रहा था। रायपुरा,चंगोराभाठा की जनता को मिलेगा पानी- विकास उपाध्याय

Home / Raipur / पानी की वाल्व ठीक करने खुद पहुंचे विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो