scriptविधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटाए सड़कों पर गिरे पेड़ | MLA Vikas Upadhyay remove trees from road | Patrika News
रायपुर

विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटाए सड़कों पर गिरे पेड़

विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं की मदद से हटाए सडक़ों पर गिरे पेड़

रायपुरApr 12, 2019 / 10:45 am

Akanksha Agrawal

vikas upadhyay

विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटाए सड़कों पर गिरे पेड़

रायपुर. राजधानी में गुरूवार को शाम होते होते मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान से विभिन्न इलाकों मे दर्जनों पेड़ गिर गए। कई जगहों पर फलेक्स भी उखड़ गए और दर्जनों पेड़ भी गिर गए। शहर के कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें भी बंद हो गई।
ऐसे में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आधी रात को साइंस कॉलेज, डंगनिया इलाकों में सडक़ों पर गिरे पेड़ों को हटाया। आंधी की वजह से पेड़ सडक़ पर गिर गए थे जिससे इन इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा था।
इसके अलावा विकास उपाध्याय ने आधी रात को डंगनिया, रामनगर, उमा डेरी, विकास नगर, अशोक नगर, एकता नगर और खमतरई, रायपुरा में बंद लाइटों को देखते हुए खुद जाकर बिजली को सुधरवाने का काम किया।
Source By : Dinesh Yadu

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Home / Raipur / विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हटाए सड़कों पर गिरे पेड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो