scriptसमुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला | MP Sunil Soni raised Tiwari couple kidnaping case in parliament | Patrika News
रायपुर

समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

समुद्री लुटेरों ने 3 दिसंबर को रात 1 बजे नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था।

रायपुरDec 10, 2019 / 07:49 pm

CG Desk

समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

रायपुर । रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से रायपुर दंपत्ति की जल्द रिहाई को लेकर मदद करने का अनुरोध किया है। इससे पहले सोनी ने केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को भी पत्र लिखा था।
आपको बता दें 3 दिसंबर को रात 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था। जिसमें रायपुर की तिवारी दंपत्ति शामिल है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे।
सांसद सोनी ने संसद में कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र रायपुर निवासी है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अपहरण किया गया है जिन्हे जल्द से जल्द वह से छुड़वाया जाय।
उन्होंने कहा है कि शिप कम्पनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समुद्री लुटेरे क्रू मेंम्बर्स को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। सोनी ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के इंजीनियर दम्पति को जल्द लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराएं। बता दें कि 3 दिसंबर को रात 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था। जिसमें रायपुर की तिवारी दंपत्ति शामिल है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे।

Home / Raipur / समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो