scriptनगर सेना के जवानों ने बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास | Municipal forces personnel rehearsal for flood relief work before rain | Patrika News
रायपुर

नगर सेना के जवानों ने बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास

जिला कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर सेना के जवानों ने पलारी के बालसमुंद तालाब में पूर्वाभ्यास किया। जिले में महानदी, शिवनाथ, जोंक सहित अनेक नदियां प्रवाहित होती हैं।

रायपुरJun 02, 2020 / 05:59 pm

dharmendra ghidode

नगर सेना के जवानों ने बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास

नगर सेना के जवानों ने बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास

पलारी. नगर सेना अमेरा बलौदाबाजार इकाई ने बरसात में संभावित बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया। जिला कमांडेंट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर सेना के जवानों ने पलारी के बालसमुंद तालाब में पूर्वाभ्यास किया। जिले में महानदी, शिवनाथ, जोंक सहित अनेक नदियां प्रवाहित होती हैं। अतिवृष्टि के हालात होने पर सैकड़ों लोग प्रतिवर्ष नदी की धारा के बीच फंस जाते हैं। नगर सेना के जवानों द्वारा उन्हें सकुशल बचाया जाता है।
नगर सेना के जिला कमांडेंट सिंह ने बताया कि नगर सेना महानिदेशक के आदेशानुसार बचाव कार्य की रिहर्सल जिले में शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में बालसमुंद तालाब में आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में नगर सेना के 15 जवानों ने हिस्सा लिया। इसमें एक रबर बोट एवं ओबीएम मशीन युक्त एल्यूमिनीयम बोट के साथ मॉकड्रील किया गया। लगभग एक घंटे तक जवानों ने विभिन्न प्रकार की कलाबाजियां दिखाते हुए मशीनों एवं उपकरणों का परीक्षण किया गया। सभी उपकरण एवं मशीन सही एवं कार्यशील स्थिति में पाए गए। तालाब में मौजूद एवं पूर्वाभ्यास देख रहे ग्रामीणों को बाढ़ आपदा की जानकारी एवं इससे निपटने के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई।
बाढ़ के साथ प्राकृतिक और मानव जनित आपदा से निपटने में हैं सक्षम
कमांडेंट सिंह ने बताया कि आपदा बचाव दल बाढ़ के साथ-साथ आगजनी, चक्रवात, भूकंप जैसे प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2018 में नगर सेना की बचाव दल ने बाढ़ में फंसे 95 लोगों को बाहर निकालकर उनके जीवन की रक्षा की थी। ये सभी महानदी के किनारे ग्राम अमेठी, रीवासरार, टेमरी एवं सुनसुनियां गांव में बाढ़ में फंसे हुए थे। जिला कमांडेट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा और नियंत्रण दल को किसी भी प्रकार के आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे विपरीत परिस्थितियों में लोगों की जान बचाई जा सके। पूर्वाभ्यास में नगर सेना के जवान जीवनलाल कन्नौजे, जोधनलाल साहू, रमन सिन्हा, विश्वनाथ जायसवाल, शिखर प्रधान, जितेंद्र कुर्रे, शीतल यादव, हेमकुमार, लाखन, चौबे लाल टंडन, मंकुराम, शीतल प्रसाद, उमेंद्र कोसले आदि जवान शामिल होकर पूर्वाभ्यास किया।

Home / Raipur / नगर सेना के जवानों ने बारिश के पूर्व बाढ़ आपदा से बचाव कार्य का किया पूर्वाभ्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो