scriptराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज आज, पहले दिन नाइजीरिया, फिलीस्तीन के आदिवासी नर्तक दल देंगे प्रस्तुति | National Tribal Dance Festival 2021 begins today | Patrika News
रायपुर

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज आज, पहले दिन नाइजीरिया, फिलीस्तीन के आदिवासी नर्तक दल देंगे प्रस्तुति

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) एवं राज्योत्सव 2021 (Rajyotsava 2021) का आज से आगाज होने जा रहा है। रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले आयोजन के उद्घाटन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) मुख्य अतिथि होंगे।

रायपुरOct 28, 2021 / 10:14 am

Ashish Gupta

रायपुर. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) एवं राज्योत्सव 2021 (Rajyotsava 2021) का आज से आगाज होने जा रहा है। रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले आयोजन के उद्घाटन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक महोत्सव में हिस्सा ले रहे कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में नाइजीरिया, फिलीस्तीन, छत्तीसगढ़ के गौर सिंग नर्तक दल, होजागिरी-त्रिपुरा के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 से 3 बजे तक अतिथि प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। आयोजन स्थल पर दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक विवाह संस्कार विधा पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से 9.30 बजे तक मुख्य मंच पर राज्यपाल अनुसुईया उइके मुख्य आतिथि होंगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Home / Raipur / राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज आज, पहले दिन नाइजीरिया, फिलीस्तीन के आदिवासी नर्तक दल देंगे प्रस्तुति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो