script7 देश, 27 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल बिखेरेंगे कला-संस्कृति के रंग | National tribal dance festival: 59 tribal dancers from 7 countries | Patrika News
रायपुर

7 देश, 27 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल बिखेरेंगे कला-संस्कृति के रंग

National tribal dance festival: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 से, सीएम ने की समीक्षा.

रायपुरOct 26, 2021 / 05:56 pm

CG Desk

National tribal dance festival: रायपुर. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इसे लेकर रुचि ले रहे हैं। उन्होंने इसकी तैयारियों के संबंध में रविवार को समीक्षा बैठक ली। साथ ही राज्योत्सव को लेकर भी चर्चा की। यह महोत्सव राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 7 देश, 27 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल शामिल होंगे। इनमें लगभग 1000 कलाकार शामिल होंगे, जिनमें 63 विदेशी कलाकार होंगे। प्रतिदिन 20-20 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

इंदिरा और पटेल की दिखेगी झलक
आदिवासी नृत्य महोत्सव (National tribal dance festival) के बाद 31 अक्टूबर को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी, संगोष्ठी का आयोजन होगा। साथ ही इंदिरा गांधी पर बनाई गई डॉक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन और भजन संध्या होगी। राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को 33 अलंकरण सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

नाइजीरिया का दल नई दिल्ली पहुंचा
महोत्सव का आगाज आदिवासी नर्तक दलों द्वारा मार्चपास्ट से किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में युगाण्डा, उत्तर प्रदेश, फिलीस्तीन, सिक्किम और छत्तीसगढ़ के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए नाइजीरिया का दल नई दिल्ली पहुंच चुका है। यह दल 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगा।

अव्वल नर्तक दलों को 20 लाख का पुरस्कार
महोत्सव में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के नर्तक दल दो विधाओं विवाह संस्कार तथा अपने राज्य की अन्य पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों विधाओं में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले नर्तक दलों को कुल 20 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Home / Raipur / 7 देश, 27 राज्य और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल बिखेरेंगे कला-संस्कृति के रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो