scriptनवरात्रि गाइडलाइन: इस बार नहीं होगा गरबा, 6 फीट से ऊंची नहीं होगी दुर्गा प्रतिमा, सख्ती से करना होगा शर्तों का पालन | Navratri Guideline: Durga statue not higher than 6 feet Garba not happ | Patrika News
रायपुर

नवरात्रि गाइडलाइन: इस बार नहीं होगा गरबा, 6 फीट से ऊंची नहीं होगी दुर्गा प्रतिमा, सख्ती से करना होगा शर्तों का पालन

शारदीय नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। शक्ति की भक्ति का यह पर्व भी करोना संकट के बीच ही मनेगा।

रायपुरSep 22, 2020 / 12:56 pm

Bhawna Chaudhary

गुप्त नवरात्रि और मौनी अमावस्या का संयोग, पुण्य कमाने का सबसे अच्छा मुहूर्त: पंचांग

गुप्त नवरात्रि और मौनी अमावस्या का संयोग, पुण्य कमाने का सबसे अच्छा मुहूर्त: पंचांग

रायपुर. शारदीय नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। शक्ति की भक्ति का यह पर्व भी करोना संकट के बीच ही मनेगा। शहर में जहां जहां कंटेनमेंट जोन ‘घेषित होगा, वहां पूजा उत्सव पर पाबंदी रहेगी। चार भुजाओं वाली मां दुर्गा की मूर्तियां 6 फीट ऊंची और 5 फीट चौड़ी तय की गई है। दुर्गा पूजा उत्सव के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को गाइडलाइन जारी किया।

गाइडलाइन में 28 बिंदुओं की शर्ते तय की गई है। लेकिन, देवी मंदिर समितियों को मनोकामना ज्योति जलाने के आदेश का अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि जारी शर्तों में मंदिरों का जिक्र नहीं किया गया है।

अपर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जारी आदेश में कहा है कि गणेश उत्सव की गाइडलाइन जैसी ही सख्त शो का पालन दुर्गा पूजा उत्सव में भी करना होगा। दुर्गा पूजा के लिए । कलेक्टर की जारी गाइडलाइन के र अनुसार देवी मंदिरों को मनोकामना ज्योति जलाने के लिए आदेश का अभी इंतजार करना पड़ेगा।

* कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना पर रोक रहेगी। यदि पूजा उत्सव के बीच में हुआ तो रोक लगा दी जाएगी।

* मूर्तियां लाने और विसर्जन में बैंडबाजा प्रतिबंधित रहेगा।

* नगर निगम द्वारा जारी रूटचार्ट से ही मूर्तियां लाना व विसर्जन होगा। व्यस्त मार्गों से मूर्ति लगाना प्रतिबंधित।

* मूर्ति विराजने के लिए 7 दिन पहले नगर निगम के जोन कार्यालयों में शपथपत्र देना होगा।

Home / Raipur / नवरात्रि गाइडलाइन: इस बार नहीं होगा गरबा, 6 फीट से ऊंची नहीं होगी दुर्गा प्रतिमा, सख्ती से करना होगा शर्तों का पालन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो