scriptगैर कांग्रेसियों को भी निगम-मंडलों में मिलेगी जगह, महिलाओं को तवज्जो | Non-Congressmen will also get a place in corporates | Patrika News
रायपुर

गैर कांग्रेसियों को भी निगम-मंडलों में मिलेगी जगह, महिलाओं को तवज्जो

मुख्यमंत्री ने बुलाई मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों की बैठक

रायपुरJul 03, 2020 / 01:13 am

Devendra sahu

गैर कांग्रेसियों को भी निगम-मंडलों में मिलेगी जगह, महिलाओं को तवज्जो

गैर कांग्रेसियों को भी निगम-मंडलों में मिलेगी जगह, महिलाओं को तवज्जो

रायपुर . राज्य सरकार के निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण, पीठ और विभागीय समितियों में कांग्रेस नेताओं के अलावा दूसरे लोगों की भी जगह तय हो गई है। ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने कांग्रेस का सदस्य नहीं होते हुए भी 2018 के सत्ता परिवर्तन की भूमिका बनाने में योगदान दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार शाम अपने निवास पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और सभी मंत्रियों पर निगम- मंडलों में नियुक्तियों और घोषणा पत्र के अधूरे वादों को लेकर लंबी चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस बैठक में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन के जरिए अपनी बात रखी।
इस दौरान 2018 के विधानसभा चुनाव में मदद करने वाले जन संगठन और सामाजिक नेताओं को निगम मंडल में नियुक्ति पर सहमति बनी। बताया जा रहा है, पहली बार 15 से 20 निगम – मंडलों में नियुक्ति सूची जारी होगी। इनमें 5 से 8 लोग गैर कांग्रेसी हो सकते हैं। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई है। नाम फ़ाइनल हो गया है। इसे हाईकमान को भेजा जाएगा। चौबे ने कहा, नियुक्तियों में महिलाओं को खास तवज्जो दी जाएगी। बताया जा रहा है, कांग्रेस यहां 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की कोशिश करेगी।

संसदीय सचिव बनाने पर भी चर्चा
कृषि मंत्री ने बताया, बैठक में संसदीय सचिव नियुक्ति पर भी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है, निगम मंडलों में विधायकों की रुचि बढ़ती देख मुख्यमंत्री विकल्पों पर विचार करने लगे हैं। वैसे विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस संसदीय सचिव व्यवस्था का तीखा विरोध करती रही है।

घोषणा पत्र के अधूरे वादों पर भी मंथन
मंत्री टीएस सिंहदेव के दो बयानों के बाद कांग्रेस में घोषणापत्र के अधूरे वादों को पूरा करते दिखने की संजीदगी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इसपर विस्तृत चर्चा हुई। तय हुआ, कोरोना संकट में हालात कुछ सामान्य होने के बाद वादों को पूरा करने की एक टाइमलाइन बनाकर काम शुरू कर दिया जाए।

Home / Raipur / गैर कांग्रेसियों को भी निगम-मंडलों में मिलेगी जगह, महिलाओं को तवज्जो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो