scriptप्रदेश प्रभारी पुनिया की दो टूक, निगम-मंडलों में इतनी जगह नहीं कि सभी का नाम आ जाए | Not enough space in corporation boards that everyone should come: PL | Patrika News
रायपुर

प्रदेश प्रभारी पुनिया की दो टूक, निगम-मंडलों में इतनी जगह नहीं कि सभी का नाम आ जाए

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के लिए दो टूक में जवाब दिया कि निगम-मंडलों में इतनी जगह नहीं है कि सभी का नाम आ सके।

रायपुरJul 25, 2021 / 04:14 pm

Ashish Gupta

हाथरस कांड के आरोपियों से भाजपा सांसद और चेयरमैन की मुलाकात पर कांग्रेस ने दिखाया आइना, कहा- यह है इनका असली चेहरा

हाथरस कांड के आरोपियों से भाजपा सांसद और चेयरमैन की मुलाकात पर कांग्रेस ने दिखाया आइना, कहा- यह है इनका असली चेहरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया (PL Punia) अपनी तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के लिए दो टूक में जवाब दिया कि निगम-मंडलों में इतनी जगह नहीं है कि सभी का नाम आ सके। जिन्होंने संघर्ष किया है और पार्टी को जीतने का काम किया है उन्हें ही निगम-मंडलों में जगह दी गई है। पुनिया के इस बयान के बाद असंतुष्ट नेताओं के चेहरे उतर गए। दरअसल, इस बार निगम-मंडलों की सूची में अन्य पार्टी से आए लोगों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इससे लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने वाले कार्यकर्ता नाराज थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, MLA ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर गोली भी चल सकती थी

प्रदेश प्रभारी पुनिया ने शेष निगम-मंडलों की सूची को लेकर कहा, यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया सूची अभी अनुमोदन के लिए नहीं आई है। सूची के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। असंतोष के सवाल पर पुनिया ने कहा, हर व्यक्ति चाहता है कि उनका निगम-मंडल व आयोग में नाम आ जाए और इतनी जगह है नहीं। जो छूटेंगे उन्हें लगेगा कि उनकी उपेक्षा कर दी गई है। जिन्होंने संघर्ष किया है, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी।

यह डरपोक सरकार है, केंद्रीय गृह मंत्री इस्तीफा दें
आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, जो अब हो रहा है। पेगासस का प्रयोग केवल आंतकवादियों और अपराधियों के खिलाफ करने का प्रावधान है, लेकिन जो सूची आई है उसमें एक भी आंकवादी और अपराधी नहीं है। राहुल गांधी और उनके स्टॉफ का नाम आया। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: पेगासस जासूसी मामले में CM ने कहा- छत्तीसगढ़ में भी आए थे कंपनी के लोग, सरकार ने की जांच कमेटी गठित

यह सरकार डरपोक सरकार है और उन्हें डर का यह सब किया है। उन्हें हमेशा यह डर लगा रहता है कि पता नहीं क्या हो जाए। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जाएगा। इसकी परते खुलेंगी। इजराइली कंपनी ने कहा है कि इसे हम सिर्फ सरकार को बेचते हैं, तो यदि भारत में हुआ तो उसे केंद्र सरकार ने कराया। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री के अधिकार क्षेत्र का है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा पहले अपना लेखा-जोखा देखें
भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा भाजपा से अनुरोध है कि वो पहले अपना घोषणा पत्र देख ले, जो 15 साल तक जारी किया था। किसानों को बोनस और बहुत से वादे अधूरे हैं। धर्मांतरण को लेकर कहा, यह भाजपा का स्वभाव है। वे कुछ न कुछ इस तरह का मुद्दा उठाते रहते हैं।

Home / Raipur / प्रदेश प्रभारी पुनिया की दो टूक, निगम-मंडलों में इतनी जगह नहीं कि सभी का नाम आ जाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो