मिल सकती है अहम जानकारी
सीबीआइ को अफसरों का कहना है कि इस पूरे खेल में बहुत से लोग शामिल है। वीडियो में दिखाई देने वाले महिला को सुरक्षा देने और गुप्त स्थान पर रखने की चर्चा भी उच्चस्तर पर चल रही है। जांच एजेंसी के अफसरों ने आशंका जताई है कि वीडियो में शामिल महिला से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकता है। अफसरों का कहना है कि अगर वीडियो युवती की बिना जानकारी तैयार हुआ है तो इसे बनाने वालों के खिलाफ नई धारा जोड़ी जा सकती है।
नई जानकारी मिलने से फिर पटरी पर आई जांच
सीडी कांड के संदेही रिंकू खनूजा के आत्महत्या करने के बाद से सीबीआइ के अधिकारी परेशान हो गए थे। लेकिन, नई जानकारी मिलने के बाद से जांच फिर से पटरी पर आ गई है। बताया जाता है कि सीबीआइ को मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता मिल गया है। इससे जुड़े मास्टर माइंड को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने के लिए और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
महानगरों में छापेमारी
सीबीआइ की टीम संदेह के दायरे में आने वाले सभी लोगों के साथ लगातार पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान युवती का सुराग मिला था। इसके आधार पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद सहित अन्य बड़े महानगरों में दबिश दी गई थी। बताया जाता है कि अलग-अलग टीमों को बड़े ही गोपनीय तरीके से रवाना किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ की टीम कई और नए लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।