scriptअभी और रुलाएगा प्याज, जानें कब तक कम होंगे दाम | Onion price in india today | Patrika News
रायपुर

अभी और रुलाएगा प्याज, जानें कब तक कम होंगे दाम

प्याज की बढ़ती कीमत ने रसोई का जायका बिगाड़ा। 10 से 15 रुपए में बिकने वाले प्याज के दाम फुटकर में 60 से 70 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

रायपुरSep 30, 2019 / 07:38 pm

Ashish Gupta

onion_price.jpg
बलोदा बाजार. विदाई ले रहे बारिश के सीजन में इस वर्ष मानसून कुछ ज्यादा मेहरबान है। मानसून की सक्रियता से परिवहन में भी ब्रेक लग गया है। नगर में बाहर से होने वाली सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। 10 से 15 रुपए में बिकने वाले प्याज के दाम फुटकर में 60 से 70 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
प्याज के व्यापारियों की मानें तो जब तक प्याज की नई फसल नहीं आ जाती तब तक प्याज के दामों में गिरावट नहीं हो सकती। एक समय 15 से 20 प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज 60 से 70 प्रति किलो बिक रहा है। दिनोंदिन बढ़ रहे प्याज के दामों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याजा के साथ-साथ टमाटर भी अपने पूरे तेवर में दिख रहा है। 10 से 15 किलो बिकने वाला टमाटर आज 35 से 45 रुपए किलो बिक रहा है। आम आदमी की थाली से सलाद लगभग गायब हो चुका हैं। प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर के दामों में हुई बढ़ोतरी से लोगों की थाली का जायका बिगाड़ दिया है।
जानकारों का कहना है कि बारिश के चलते कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले प्याज की कीमत आसमान छू रहे हैं। 15 अक्टूबर से दीपावली के आसपास लोगों को राहत मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र व अन्य के राज्य में हुई तेज बारिश की वजह से प्याज की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। प्याज टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ लोगों का मानना है कि प्याज की कालाबाजारी की वजह से भी प्याज के दामों में जबरदस्त उछाल आया है।
मंडी के कारोबारियों का कहना है कि 2015 के बाद प्याज के भाव इतनी तेजी से बढ़े हैं। रोज कमाने वाले गरीबों की रसोई से प्याज पूरी तरह गायब हो चुकी है। वहीं मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई में आधे से एक प्याज का उपयोग किया जा रहा है, जो पहले मंडी से 5-5 किलो प्याज एक साथ खरीदकर लाते थे, वहीं लोग अब आधा-एक किलो प्याज से काम चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि सब्जियों के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सब्जियों के फुटकर दामों पर नजर
लहसुन 180 से 200 किलो

अदरक 160 से 180 रुपए किलो
प्याज 60 से 70 रुपए किलो

टमाटर 35 से 45 रुपए किलो
बैंगन 30 से 40 रुपए किलो
आलू 18 से 25 रुपए किलो
करेला 30 से 40 रुपए किलो

Home / Raipur / अभी और रुलाएगा प्याज, जानें कब तक कम होंगे दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो