रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने पेगासस जासूसी मामले (Pegasus Hacking Case) में कहा, जानकारी मिली थी कि पेगासस कंपनी के लोग यहां आए हुए थे और कुछ लोगों से संपर्क किया था। हम लोगों ने इसकी जांच कमेटी गठित की है और यह बात तो निश्चित है कि वह लोग आए थे, लेकिन किससे मिले? क्या बात हुई? क्या डील हुई? इसकी जानकारी अभी नहीं हो पा रही है? इसको रमन सिंह को बताना चाहिए कि कौन है? किससे मिले? क्या डील हुई?