scriptVastu Tips : घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इस तरह की पेंटिंग्स, वरना हो जाएंगे बर्बाद | paintings or posters on walls of house may affect your life | Patrika News
रायपुर

Vastu Tips : घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इस तरह की पेंटिंग्स, वरना हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips : क्या आप ये जानते हैं कि घर पर लगी तस्वीरें आपके जीवन में बहुत असर करती हैं।

रायपुरSep 23, 2021 / 04:11 pm

CG Desk

घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इस तरह की पेंटिंग्स, वरना हो जाएंगे बर्बाद

घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इस तरह की पेंटिंग्स, वरना हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips : रायपुर। अक्सर हम घर की सजावट के लिए घरों में पेंटिंग तस्वीरें या फिर मुर्तियां आदि रखते हैं। जिससे हमारा घर और भी सुंदर और आकर्षक दिखे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि घर पर लगी तस्वीरें आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। लोगों का यह भी कहना है हमारे घर में रखें चीजों का हमारे जीवन में सीधा असर पड़ता है।

पंडितों के अनुसार घर पर कभी भी शेर, बाज, कबूतर जैसे जानवरों या पक्षियों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें घर में होने से घर में अशुभ या नाकारात्मकता का वास होता है। जिससे परिवार के सदस्यों पर मुसीबत आने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा सांप और गोह जैसे जंतुओं की फोटो घर में लगाने से घर के लोगों के बीच आपसी कलेश बढ़ता है।

पंडितों के अनुसार घर में रामायण महाभारत जैसे युद्धों की तस्वीर भी कभी नहीं लगानी चाहिए। इन तस्वीरों का घर में होना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही इतिहास और पुराणों में बताई गई कहानियों और कथाओं के पात्रों की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए।

घर में अगर दीवार पर परिवार के लोगों की तस्वीर लगी है तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तस्वीर टूटी हुई न हो। टूटी तस्वीर घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

यह जानकारी पंडितों द्वारा दी गई है, पत्रिका डाट काम इसकी पुष्टि नहीं करता ।

READ MORE :

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 65 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कैसे करें Apply

Home / Raipur / Vastu Tips : घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इस तरह की पेंटिंग्स, वरना हो जाएंगे बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो