scriptUpdates: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, 1 जुलाई से चुकाने होंगे 1000 रुपए | pan aadhaar link penalty increase double from 1st july | Patrika News
रायपुर

Updates: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, 1 जुलाई से चुकाने होंगे 1000 रुपए

अगर आप पैन को आधार से 30 जून या उससे पहले लिंक करवाते हैं तो आपको 500 रुपए का जुर्माना देना होगा

रायपुरJun 24, 2022 / 08:22 pm

ashutosh kumar

Updates: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, 1 जुलाई से चुकाने होंगे 1000 रुपए

Updates: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, 1 जुलाई से चुकाने होंगे 1000 रुपए

रायपुर. आने वाली 01 जुलाई 2022 से कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें से एक नियम पैन को आधार से लिंक करने का भी है। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो अब आपके पास दोगुना जुर्माना अदा करने से पहले आखिरी मौका है। अगर आपने ये मौका भी हाथ से गंवा तो डबल जुर्माना देना होगा। जी हां आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है। अगर आप अपने पैन को आधार से 30 जून या उससे पहले लिंक करवाते हैं तो आपको 500 रुपए का जुर्माना देना होगा।
वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद पैन-आधार लिंक करवाते हैं तो आपको इसके 1000 रुपए चुकाने होंगे। अब आपके पास बस चंद दिन ही बचे हैं। 1 जुलाई के बाद आपको दोगुना जुर्माना भरना होगा। वहीं अगर आप अवैध पैन कार्ड प्रस्तुत करते हैं, तो इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 272बी के तहत आपको पेनाल्टी के रूप में 10 हजार रुपए की राशि का भुगतान करना पड़ सकता है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234एच के अनुसार 31 मार्च 2022 तक आधार-पैन लिंक कराने का समय दिया था। इसके बाद 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया और लिंक कराने की लास्ट डेट एक अप्रैल से 30 जून 2022 तक कर दी गई। अब आपके पास एक और मौका रहेगा और यह समय है 31 मार्च 2023 तक रहेगा। हालांकि, 31 मार्च 2023 तक पैन-आधार लिंकिंग के लिए 1000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। लेट फीस का भुगतान करने के बाद आप पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं।

Home / Raipur / Updates: पैन और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कुछ ही दिन बाकी, 1 जुलाई से चुकाने होंगे 1000 रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो