scriptसंसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया गणपति विसर्जन, निगम कर्मचारियों का किया सहयोग | Parliamentary Secretary Vikas Upadhyay did Ganpati immersion | Patrika News
रायपुर

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया गणपति विसर्जन, निगम कर्मचारियों का किया सहयोग

– बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में मदद करते हुए नज़र आए, स्वयं गणपति जी की प्रतिमा को निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर विसर्जन कर रहे थे।

रायपुरSep 21, 2021 / 07:55 pm

CG Desk

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया गणपति विसर्जन, निगम कर्मचारियों का किया सहयोग

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया गणपति विसर्जन, निगम कर्मचारियों का किया सहयोग

रायपुर . राजधानी रायपुर के सभी क्षेत्रों से प्रभु श्री गणेश जी का विसर्जन करने अब तक लोग खारुन तट पर पहुँच रहे है। सोमवार को इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय भी विसर्जन कुंड महादेवघाट पहुंचें थे। वहीँ सोशल मीडिया पर उपाध्याय छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में मदद करते हुए नज़र आए, स्वयं गणपति जी की प्रतिमा को निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर विसर्जन कर रहे थे।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए संसदीय सचिव ने कहा – प्रभु श्री गणेश जी से राजधानी के लोगों की विशेष श्रद्धा एवं आस्था जुड़ी हुई हैं, इसलिए हम सभी अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतिमा विसर्जन के इस पुण्य कार्य में निगम कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं।

Home / Raipur / संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया गणपति विसर्जन, निगम कर्मचारियों का किया सहयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो