scriptपुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 DSP का तबादला आदेश जारी | police department, transfer order of 7 DSP issued | Patrika News
रायपुर

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 DSP का तबादला आदेश जारी

कल हुए थे आठ IAS के ट्रासंफर

रायपुरOct 24, 2021 / 12:13 am

CG Desk

Aasind  SDM was not leaving the chair despite being transferred

Aasind SDM was not leaving the chair despite being transferred

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। 7 DSP का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी सूची में फरहान कुरैशी, संजय दिनकर, बनार्ड कुजूर, सपन चौधरी, विक्रांत राही, अजितेश सिंह और अकिक खोखर का नाम शामिल है।

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 DSP का तबादला आदेश जारी

कल हुए थे आठ IAS के ट्रासंफर
छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भी राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले आदेश किये है। इसमें अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। सरगुजा की अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़ा अब उपायुक्त सरगुजा एवं परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड सरगुजा होंगी। वहीं, रायपुर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।

दंतेवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन को दुर्ग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दंतेवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल अब रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त होंगे।

कोरबा के संयुक्त कलेक्टर सूर्य किरण अग्रवाल को महाप्रबंधक सीएसआईडीसी की जिम्मेदारी दी गई है। सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर अब कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। राजनांदगाव संयुक्त कलेक्टर मुकेश रॉवर्ट को दुर्ग का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

Home / Raipur / पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 DSP का तबादला आदेश जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो