scriptछत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक हलचल, महिलाएं हो सकती है दंतेवाड़ा सीट की दावेदार | Political party ready for bye election in Dantewada Vidhan Sabha seat | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक हलचल, महिलाएं हो सकती है दंतेवाड़ा सीट की दावेदार

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही दंतेवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस यहां से महिला उम्मीदवार उतार सकते हैं।

रायपुरAug 27, 2019 / 09:54 am

Akanksha Agrawal

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक हलचल, महिलाएं हो सकती है दंतेवाड़ा सीट की दावेदार

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक हलचल, महिलाएं हो सकती है दंतेवाड़ा सीट की दावेदार

रायपुर. उपचुनाव की घोषणा के साथ ही दंतेवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस यहां से महिला उम्मीदवार उतार सकते हैं। भाजपा की ओर से दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी का नाम सामने आया है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व उनकी सहमति ले चुका है। अगर केंद्रीय नेतृत्व इस पर मुहर लगाता है तो पति के निधन से रिक्त हुई सीट पर ओजस्वी दावा करेंगी।

वहीं कांग्रेस पूर्व विधायक देवती कर्मा को यहां दोहरा सकती है। देवती कर्मा कांग्रेस के दिग्गज दिवंगत नेता महेन्द्र कर्मा की पत्नी है। 2013 के चुनाव में देवती दंतेवाड़ा की विधायक चुनी गई थी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे भीमा मंडावी के हाथों हार गई थी। उस चुनाव में उन्हें परिवार से भी चुनौती मिली थी।

Chhattisgarh Politics की खबर यहां बस एक क्लिक में

Home / Raipur / छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक हलचल, महिलाएं हो सकती है दंतेवाड़ा सीट की दावेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो