scriptआखिर क्यों भूपेश बघेल CM की रेस में है सबसे आगे, जानिए ये बड़ी वजह | President Congress Committee Bhupesh Baghel political journey | Patrika News
रायपुर

आखिर क्यों भूपेश बघेल CM की रेस में है सबसे आगे, जानिए ये बड़ी वजह

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भूपेश बघेल को सीएम पद के प्रबल दावेदार है।

रायपुरDec 15, 2018 / 04:05 pm

चंदू निर्मलकर

Bhupesh Baghel

बेबाक अंदाज, तेज तर्रार भूपेश बघेल का ऐसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर, जानिए 10 बिंदुओं में

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 15 साल का वनवास अब खत्म हो चुका है। कांग्रेस के परिवर्तन के सूनामी में भाजपा उखड़ गई। इस जीत का श्रेय अगर किसी को जाता है तो भूपेश बघेल को। भूपेश बघेल ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जीत का जज्बा जगाया बल्कि उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की कमजोरियों को तलाश कर उसे मुद्दा का बनाकर मैदान फतह करने का मंत्र दिया। भूपेश खुद छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं की नब्ज पकड़कर उसे चुनावी मुद्दा बनाया। और इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल कर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भूपेश बघेल को सीएम पद के प्रबल दावेदार है।

जानिए भूपेश बघेल का राजनीतिक सफर
– भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ था। कुर्मी समाज में इनका खासा जनाधार देखने को मिलता है।
– भूपेश 1985 में यूथ कांग्रेस को ज्वॉइन किया। 1993 में जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तो पहली बार पाटन विधानसभा से वे विधायक चुने गए।
– अगला चुनाव भी वे पाटन से ही जीते, जिसमें उन्होंने बीजेपी के निरुपमा चंद्राकर को हराया।
– मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार बनी, तो भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री बने। साल 1990-94 तक जिला युवा कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के वे अध्यक्ष रहे।
– साल 1994-95 में मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। साल 1999 में मध्यप्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री और साल 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भूपेश बघेल ने संभाली।
– साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बना और कांग्रेस की सरकार बनी तब जोगी सरकार में वे कैबिनेट मंत्री रहे।
– 2003 में कांग्रेस जब सत्ता से बाहर हुई तो भूपेश को विपक्ष का उपनेता बनाया गया। साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की।
– 2008 में बीजेपी के विजय बघेल से भूपेश चुनाव हार गए। फिर साल 2013 में पाटन से उन्होंने जीत दर्ज की। 2014 में उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
– अब 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। तेज तर्रार राजनीति और बेबाक अंदाज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जाने जाते हैं।
– भूपेश किसानों के मुद्दों पर आक्रामक कौशल के लिए फेमस हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो