scriptछत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से होगी धान की सरकारी खरीदी, सीएम ने किया तारीख का ऐलान | Procurement of paddy will be start in Chhattisgarh from September 1 | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से होगी धान की सरकारी खरीदी, सीएम ने किया तारीख का ऐलान

राज्य सरकार प्रदेश में 1 दिसम्बर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगी। हिमाचल प्रदेश के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इस तारीख का ऐलान किया है।

रायपुरOct 28, 2021 / 12:07 am

Ashish Gupta

Paddy Procurement

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक आज, धान खरीदी के लिए तैयार होगा खाका

रायपुर. राज्य सरकार प्रदेश में 1 दिसम्बर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी (Paddy Procurement) करेगी। हिमाचल प्रदेश के दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इस तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, 1 नवम्बर के समय दीपावली है। उस समय लोग त्योहार मनाएंगे या फिर धान बेचेंगे। 1 नवम्बर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) की किस्त किसानों के खाते में जाने वाली है। तो किसानों को पैसों की कमी होगी, ऐसी कोई बात नहीं है। अभी व्यापक पैमाने पर धान कटाई नहीं हो रही है। बता दें कि इसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा सकती है। भाजपा की मांग है कि 1 नवम्बर से धान की खरीदी की जाए।

भाजपा की मंशा आदिवासी लंगोट पहन कर जंगल पर रहें

आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर भाजपा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ की राजधानी में आकर आदिवासी एकत्रित हो रहे हैं, तो भाजपा को तकलीफ हो रही है। उनकी मंशा है कि आदिवासी लंगोट पहन कर जंगल में रहें। इससे उनकी मानसिकता उजागर हो रही है, जहां तक आदिवासी नृत्य महोत्सव कराने में कोई अरबों रुपए खर्च नहीं हो रहा है। जिससे कर्ज लेना पड़ा। इनके पुराने कार्यक्रमों का लेखा जोखा देखेंगे तो बहुत सी बातें खुलेंगी। छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को देश और दुनिया में सराहा जा रहा है और इससे भाजपा को परेशानी हो रही है।

इतिहास नोटबंदी और जीएसटी की समीक्षा करेगा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह अमित शाह का आकलन हो सकता है, लेकिन जब इतिहास समीक्षा करेगा, तो देखेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नोटबंदी और जीएसटी लागू किया, तो उससे देश और अर्थव्यवस्था में क्या प्रभाव पड़ा। जब देश में वैक्सीन उत्पादन हो रहा था और निर्यात कर रहे थे। जबकि यहां लगातार कोरोना में वृद्धि हो रही थी। लोग इसकी समीक्षा करेंगे। मैं समझता हूं कि सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज होगा। बता दें कि केंद्रीय गृह शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया है।

इस बार बंपर खरीदी का लक्ष्य
इस साल राज्य सरकार ने धान खरीदी का बंपर लक्ष्य तय किया है। पिछले साल करीब 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल सरकार ने 1 करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। इसके हिसाब से सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह अंतिम रूप में तय नहीं हो सका है कि इस साल भी सरकार 15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी करेगी या फिर इसकी लिमिट बढ़ाएंगी। इस पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक दीपावली के बाद होगी। इसमें धान संग्रहण केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी मुहर लगेगी।

Home / Raipur / छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से होगी धान की सरकारी खरीदी, सीएम ने किया तारीख का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो