scriptछत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, 16 जून को पहुंचेगा मानसून | Rain in many districts of Chhattisgarh, monsoon will reach on June 16 | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, 16 जून को पहुंचेगा मानसून

5 जून को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में 11 दिन बाद मानसून पहुंचेगा।

रायपुरJun 04, 2021 / 06:55 pm

bhemendra yadav

01.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून आने से पहले ही गुरुवार शाम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार के बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे राजधानी में मौसम अचानक बदल गया। घने काले बादल छा गए और करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

गर्मी उमस से मिली राहत
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब घंटे भर बारिश से लोगों को उमस से भी राहत मिली।

प्रदेश में मानसून 16 जून के आसपास पहुंचेगा
उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां केरल में शुरू हो गई है। 5 जून को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में 11 दिन बाद मानसून पहुंचेगा। फिर एक सप्ताह बाद राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार केरल में विशेष वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है। पश्चिमी हवाओं दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में गति बढ़ गई है और गहरा गया है।

Home / Raipur / छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, 16 जून को पहुंचेगा मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो